Fixed Deposit: प्राइवेट सेक्टर बैंक एचडीएफसी (HDFC Bank) ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी (Fixed Deposit) पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। ये नईं दरें 6 अप्रैल 2022 से लागू हो चुकी हैं। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक HDFC बैंक ने अपनी FD पर ब्याज दरों को 10 बेसिस प्वाइंट बढ़ा दिया है। जैसे जो दर पहले 5 फीसदी थी, वह अब बढ़कर 5.10 फीसदी हो गई है। हालांकि, ये बढ़ोतरी सभी एफडी पर नहीं की गई है।
