Public Provident Fund (PPF): लंबी अवधि के लिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) को एक बेहतर विकल्प माना जाता है। PPF में निवेश पूरी तरह से सुरक्षित है और इसमें टैक्स छूट का भी पूरा फायदा मिलता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह एक बेहतर ऑप्शन हैं। PPF में निवेश, उस पर मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी पीरियड पूरा होने पर मिलने वाली रकम, तीनों पूरी तरह से टैक्स फ्री हैं। इसमें किसी भी तरह का कोई जोखिम नहीं रहता है।
सेल्फ इम्प्लायड प्रोफेशनल और EPFO के दायरे में नहीं आने वाले कर्मचारियों के लिए PPF निवेश का एक बेहतर विकल्प है। इसके अलावा, जिन लोगों के पास नौकरी नहीं है। असंगठित क्षेत्र से आते हैं। वो लंबी अवधि के निवेश के लिए PPF को चुन सकते हैं।
रोजाना जमा करें 100 रुपये
अगर हर दिन 100 रुपये जमा करते हैं तो एक साल में 36500 रुपये जमा होंगे। अगर यह निवेश 15 साल के लिए करते हैं और इंट्रेस्ट रेट 7.1 फीसदी रहता है तो कुल 9.89 लाख रुपये मिलेंगे। 15 सालों में आपकी जमा पूंजी 547500 रुपये होगी। इंट्रेस्ट 442431 रुपये होगा। कुल राशि 989931 रुपये होगा जो पूरी तरह टैक्स फ्री होगा। बता दें कि PPF पर ब्याज की दर सरकार तय करती है। इस स्कीम में 1.5 लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकता है। PPF में निवेश करने वाले निवेशक को तीन तरह से टैक्स बेनिफिट होते हैं। PPF में निवेश किए गए पैसे पर टैक्स डिडक्शन का लाभ तो मिलता ही है, साथ ही ब्याज और मैच्योरिटी राशि पर कोई टैक्स नहीं लगता है।
15 साल बाद बंद कर सकते हैं पीपीएफ अकाउंट
यह एक ऐसा विकल्प है जिसका उपयोग फौरन कैश की जरूरत या वित्तीय संकट के लिए किया जा सकता है। राशि को अपने सेविंग्स अकाउंट में ट्रांसफर करने के लिए आपको बैंक या पोस्ट ऑफिस में फॉर्म सबमिट करना होगा जिसमें PPF और सेविंग्स अकाउंट की डिटेल होगी। इसके अलावा, फॉर्म के साथ ओरिजनल पासबुक और कैंसल्ड चेक जमा करना होगा।