सरकारी क्षेत्र के बैंक पंजाब एंड सिंध बैंक ने 2 करोड़ रुपय से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं पर इंट्रेस्ट रेट को बढ़ा दिया है। पंजाब और सिंध बैंक ने 7 दिनों से 10 सालों में मेच्योर होने वाली एफडी पर इंट्रेस्ट रेट को बढ़ा दिया है। 7 दिनों से 10 साल की सीमा वाली फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं पर पंजाब एंड सिंध बैंक 2.80% से 6.25% तक का इंट्रेस्ट रेट ऑफर कर रहा है।
601 दिनों में मेच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं पर पंजाब एंड सिंध बैंक 7.25 फीसदी का इंट्रेस्ट रेट ऑफर कर रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन्स के लिए यह इंट्रेस्ट रेट 7.75 फीसदी की है। जबकि सुपर सीनियर सिटीजन्स के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर इंट्रेस्ट रेट 8.10 फीसदी की है। 1988 की कैपिटल गेन अकाउंट स्कीम के तहत डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट, एनआरओ अकाउंट, कैपिटल गेन अकाउंट, रेकरिंग डिपॉजिट प्लान और पीएसबी फिक्स्ड डिपॉजिट टैक्स सेवर प्लान सभी फिक्स्ड डिपॉजिट रेट ऑफ इंटरेस्ट के लिए पात्र हैं।
कब से इफेक्टेड है ये इंट्रेस्ट रेट
पंजाब एंड सिंध बैंक की ऑफीशियल वेबसाइट के अनुसार एफडी योजनाओं पर ये नई ब्याज दरें 21 फरवरी 2023 से प्रभावी होंगी। 7 से 30 दिनों में मेच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर इंट्रेस्ट रेट 2.80 फीसदी है और 31-45 दिनों में मेच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज 3 फीसदी का है। 46-90 दिनों में मेच्योर होने वाली एफडी पर इंट्रेस्ट रेट 4.75 फीसदी और 91 दिनों से 179 दिनों में मेच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज दर 5.10 फीसदी है।
एक साल की एफडी पर मिल रहा इतना ब्याज
180 दिनों से 364 दिनों में मेच्योर होने वाली एफडी पर अब 6.10% की ब्याज दर मिलेगी, जबकि 1 साल से 2 साल में मेच्योर होने वाली एफडी पर अब 6.40% की ब्याज दर मिलेगी। 2 साल से 3 साल से अधिक की जमा राशि पर, बैंक 6.75% की ब्याज दर का भुगतान करेगा। पंजाब एंड सिंध बैंक अब 3 से 10 साल की जमा अवधि पर 6.25% की ब्याज दर की पेशकश करेगा। यह बैंक वरिष्ठ श्रेणी के नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज का भुगतान कर रहा है।