SBI एफडी vs पोस्ट ऑफिस टर्म डिपॉजिट: जानें कहां मिल रहा है ज्यादा ब्याज और फायदे, जानें डिटेल्स

SBI fixed deposit vs Post Office term deposit: सभी बड़े बैंक ग्राहकों को एफडी खोलने का मौका देते हैं। ग्राहकों को अपनी ओर ज्यादा से ज्यादा आकर्षित करने के लिए बैंकों ने एफडी पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। बीते साल मई 2022 से लेकर अब तक RBI ने रेपो रेट में 2.50 फीसदी की बढ़ोतरी कर चुका है। हर बार आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाने क बाद बैंकों ने भी एफडी पर ब्याज बढ़ाया है

अपडेटेड Feb 20, 2023 पर 2:01 PM
Story continues below Advertisement
Post Office Time Deposits में रेट्स हर तिमाही में रिवाइज किये जाते हैं।

SBI fixed deposit vs Post Office term deposit: सभी बड़े बैंक ग्राहकों को एफडी खोलने का मौका देते हैं। ग्राहकों को अपनी ओर ज्यादा से ज्यादा आकर्षित करने के लिए बैंकों ने एफडी पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। बीते साल मई 2022 से लेकर अब तक RBI ने रेपो रेट में 2.50 फीसदी की बढ़ोतरी कर चुका है। हर बार आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाने क बाद बैंकों ने भी एफडी पर ब्याज बढ़ाया है। अब ज्यादातर सभी बड़े बैंक एफडी पर 7 फीसदी से अधिक का ब्याज दे रहे हैं। अभी हाल में एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक ने एफडी पर ब्याज बढ़ाया है। अगर आप भी निवेश के लिए सुरक्षित विकल्प तलाश रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट भी एक सेफ ऑप्शन है। ये भी एक तरह की एफडी होती है। पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (Post Office Time Deposits) में रेट्स हर तिमाही में रिवाइज किये जाते हैं।

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट बैंक एफडी की तरह ही होता है। पोस्ट ऑफिस 1 साल से लेकर 5 साल तक के लिए टाइम डिपॉजिट ऑफर करता है। बैंक एफडी की तरह इस पर भी एक तय रिटर्न ग्राहकों को मिलता है। अभी एक साल के टाइम डिपॉजिट पर 6.6 फीसदी का ब्याज मिलता है। 5 साल के पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट पर 7 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। ये दरें 1 जनवरी 2023 से लागू हैं।


पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट पर मिलने वाला ब्याज

1 साल - 6.6 फीसदी

2 साल - 6.8 फीसदी

3 साल - 6.9 फीसदी

5 साल - 7.0 फीसदी

एसबीआई की एफडी पर ब्याज दरें

7 दिन से 10 साल के बीच की SBI की FD पर आम ग्राहकों को 3% से 7.1% ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को इन सभी एफडी पर 50 आधार अंक (BPS) बेसिस प्वाइंट का एक्स्ट्रा ब्याज मिलता है। ये दरें 15 फरवरी 2023 से लागू हो चुकी है। यही नहीं बैंक 400 दिनों की एफडी अमृत कलश पर 7.1 फीसदी का ब्याज दे रहा है।

7 दिन से 45 दिन - 3%

46 दिन से 179 दिन - 4.5%

180 दिन से 210 दिन - 5.25%

211 दिन से 1 साल से कम - 5.75%

1 साल से 2 साल से कम - 6.8%

400 दिन (अमृत कलश एफडी स्कीम) -7.10%

2 साल से 3 साल से कम - 7.00%

3 साल से 5 साल से कम - 6.5%

5 साल और 10 साल तक - 6.5%

Macfos IPO: खुदरा निवेशक जमकर लगा रहे पैसे, ग्रे मार्केट से ये हैं संकेत, निवेश से पहले चेक करें इश्यू की पूरी डिटेल्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।