Get App

पंजाब एंड सिंध बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर बढ़ाया इंट्रेस्ट रेट, 8.10 फीसदी ब्याज दे रहा ये बैंक

पंजाब और सिंध बैंक ने 7 दिनों से 10 सालों में मेच्योर होने वाली एफडी पर इंट्रेस्ट रेट को बढ़ा दिया है। 601 दिनों में मेच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं पर पंजाब एंड सिंध बैंक 7.25 फीसदी का इंट्रेस्ट रेट ऑफर कर रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन्स के लिए यह इंट्रेस्ट रेट 7.75 फीसदी की है। जबकि सुपर सीनियर सिटीजन्स के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर इंट्रेस्ट रेट 8.10 फीसदी की है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Feb 20, 2023 पर 7:13 PM
पंजाब एंड सिंध बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर बढ़ाया इंट्रेस्ट रेट, 8.10 फीसदी ब्याज दे रहा ये बैंक
पंजाब एंड सिंध बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर बढ़ाया इंट्रेस्ट रेट, 8.10 फीसदी ब्याज दे रहा ये बैंक

सरकारी क्षेत्र के बैंक पंजाब एंड सिंध बैंक ने 2 करोड़ रुपय से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं पर इंट्रेस्ट रेट को बढ़ा दिया है। पंजाब और सिंध बैंक ने 7 दिनों से 10 सालों में मेच्योर होने वाली एफडी पर इंट्रेस्ट रेट को बढ़ा दिया है। 7 दिनों से 10 साल की सीमा वाली फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं पर पंजाब एंड सिंध बैंक 2.80% से 6.25% तक का इंट्रेस्ट रेट ऑफर कर रहा है।

क्या है इंट्रेस्ट रेट

601 दिनों में मेच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं पर पंजाब एंड सिंध बैंक 7.25 फीसदी का इंट्रेस्ट रेट ऑफर कर रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन्स के लिए यह इंट्रेस्ट रेट 7.75 फीसदी की है। जबकि सुपर सीनियर सिटीजन्स के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर इंट्रेस्ट रेट 8.10 फीसदी की है। 1988 की कैपिटल गेन अकाउंट स्कीम के तहत डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट, एनआरओ अकाउंट, कैपिटल गेन अकाउंट, रेकरिंग डिपॉजिट प्लान और पीएसबी फिक्स्ड डिपॉजिट टैक्स सेवर प्लान सभी फिक्स्ड डिपॉजिट रेट ऑफ इंटरेस्ट के लिए पात्र हैं।

SBI एफडी vs पोस्ट ऑफिस टर्म डिपॉजिट: जानें कहां मिल रहा है ज्यादा ब्याज और फायदे, जानें डिटेल्स

कब से इफेक्टेड है ये इंट्रेस्ट रेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें