PNB FDs Rates: पंजाब नेशनल बैंक ने फिर बढ़ाई FD पर ब्याज दरें, चेक करें लेटेस्ट रेट

PNB Nes FDs Rates: बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए 5 से 10 साल की एफडी पर ब्याज दर को 6.15% से 0.30 फीसदी बढ़ाकर 6.45% कर दिया है

अपडेटेड Sep 15, 2022 पर 3:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
PNB ने सीनियर सिटीजन के लिए कुछ फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर बढ़ाया है

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने सीनियर सिटीजन के लिए कुछ फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) पर ब्याज दर बढ़ाया है। बैंक ने बताया कि सीनियर सिटीजन के लिए एक विशेष अवधि के फिक्स्ड डिपॉजिट या एफडी (FD) पर और सुपर सीनियर सिटीजंस के लिए सभी अवधि के एफडी जमा पर ब्याज दरें बढ़ाई गई हैं। PNB की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, बैंक ने 2 करोड़ रुपये तक की एफडी पर ब्याज दरों में 0.30 फीसदी की बढ़ोतरी की है। नई ब्याज दरें 13 सितंबर, 2022 से लागू हो गई हैं।

PNB ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए 5 से 10 साल की एफडी पर ब्याज दर को 6.15% से 0.30 फीसदी बढ़ाकर 6.45% कर दिया है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, वरिष्ठ नागरिकों को 2 करोड़ रुपये से कम की किसी भी घरेलू जमा एफडी की मैच्योरिटी पर लागू दरों पर अतिरिक्त 0.50 फीसदी ब्याज मिलेगा।

बैंक की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, "60 वर्ष और 80 वर्ष तक के वरिष्ठ नागरिकों को 2 करोड़ रुपये से कमी जमा राशि पर 5 वर्ष तक की अवधि के लिए लागू दरों से 0.50 फीसदी अधिक और 5 वर्ष से अधिक की अवधि के लिए लागू दरों से 0.80 फीसदी अधिक ब्याज दरें मिलेंगी।"


यह भी पढ़ें- Gautam Adani फूड बिजनेस पर लगाएंगे बड़ा दांव, मार्च तक कर सकते हैं 2 एक्विजिशन

बैंक ने आगे कहा, "अगर कोई बैंक कर्मचारी या रिटायर्ड कर्मचारी सीनियर सिटीजन है, तो उसे 5 साल तक की अवधि वाले एफडी पर लागू ब्याज दरों से 1.50 फीसदी अधिक और 5 साल से अधिक की अवधि वाले एफडी पर 1.80 फीसदी अधिक ब्याज दर मिलेगी।"

सीनियर सिटीजन के लिए पीएनबी की नई एफडी दरों को आप नीचे देख सकते हैं-

PNB-senior-FD

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।