Get App

Ruchi Soya FPO: सिर्फ 13,650 रुपए में बाबा रामदेव के पार्टनर बनिए, क्या आपके लिए अच्छी है ये डील?

कंपनी का फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) गुरुवार (24 मार्च) को खुल गया है। इसमें 28 मार्च तक इनवेस्ट किया जा सकता है। कंपनी ने प्रति शेयर 615 से 650 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 28, 2022 पर 12:18 PM
Ruchi Soya FPO: सिर्फ 13,650 रुपए में बाबा रामदेव के पार्टनर बनिए, क्या आपके लिए अच्छी है ये डील?
इस FPO में इनवेस्ट करने के लिए आपको कम से कम 21 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी। प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर आपको कम से कम 13,650 रुपये का इनवेस्टमेंट इस एफपीओ में करना होगा।

रुचि सोया (Ruchi Soya) इनवेस्टर्स को सस्ते भाव पर शेयर खरीदने का मौका दे रही है। कंपनी का फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) गुरुवार (24 मार्च) को खुल गया है। इसमें 28 मार्च तक इनवेस्ट किया जा सकता है। कंपनी इस ऑफर के जरिए 4,300 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर जारी करेगी। रुचि सोया योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) की पतंजलि समूह (Patanjali) की कंपनी है।

क्या है प्राइस बैंड?

कंपनी ने प्रति शेयर 615 से 650 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। गुरुवार को 12:30 बजे रुचि सोया के शेयर का प्राइस 1.38 फीसदी गिरकर 885 रुपये चल रहा था। इस तरह कंपनी 26 फीसदी से ज्यादा डिस्काउंट पर इनवेस्टर्स को अपने शेयर खरीदने का मौका दे रही है।

FPO का मकसद क्या है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें