सचिन बंसल की नवी टेक्नोलॉजीज आईपीओ से 4000 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। कपनी इस हफ्ते सेबो को ड्राफ्ट पेपर्स भेज देगी। कंपनी जून में अपना आईपीओ पेश कर सकती है। कंपनी में सचिन बंसल की 97 फीसदी हिस्सेदारी है। इस इश्यू में कंपनी नए शेयर जारी करेगी। इसका मतलब है कि मौजूदा इनवेस्टर्स कंपनी में अपनी हिस्सेदारी नहीं बेचेंगे।
