Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन पर आक्रमण के बाद रूस पर लगाए गए अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के चलते भारत का शीर्ष सरकारी बैंक प्रतिबंधित रूसी संस्थाओं के साथ कोई भी लेनदेन नहीं करेगा। रॉयटर्स और इस मामले से जुड़े लोगों द्वारा देखे गए एक पत्र के आधार पर ये जानकारी दी गई है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India (SBI) द्वारा कुछ ग्राहकों को भेजे गए एक पत्र में कहा गया है कि अमेरिका, यूरोपीय यूनियन या संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंध सूची में शामिल "संस्थाओं, बैंकों, बंदरगाहों या जहाजों से जुड़े कोई भी लेनदेन" ट्रांजेक्शन की करेंसी के बावजूद पूरा नहीं किया जाएगा।
