Get App

SCSS या फिर Bank FD, वरिष्ठ नागरिकों को कहां पैसा जमा करने पर मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

कई सारे बैंकों ने इस वक्त अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं पर इंटरेस्ट रेट्स को बढ़ा दिया है। इसके अलावा बैंक वरिष्ठ नागरिकों को आम तौर पर 25-50 बेस प्वाइंट ज्यादा इंटरेस्ट रेट का फायदा देते हैं। वहीं सीनियर सिटीजन्स स्कीम में भी वरिष्ठ नागरिकों को कई तरह के फायदे मिलते हैं। ऐसे में आइये जान लेते हैं कि सीनियर सिटीजन्स सेविंग स्कीम और बैंक एफडी दोनों में से कहां पर वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा फायदा मिल रहा है?

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Jun 13, 2023 पर 3:20 PM
SCSS या फिर Bank FD, वरिष्ठ नागरिकों को कहां पैसा जमा करने पर मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
आइये जान लेते हैं कि सीनियर सिटीजन्स सेविंग स्कीम और बैंक एफडी दोनों में से कहां पर वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा फायदा मिल रहा है?

अगर आप सीनियर सिटीजन्स की कटेगरी में आते हैं और अपने पैसों को कहीं पर जमा करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट (Bank FD) और पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन्स सेविंग स्कीम (Post Office SCSS) काफी बेहतर ऑप्शन साबित हो सकते हैं। कई सारे बैंकों ने इस वक्त अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं पर इंटरेस्ट रेट्स को बढ़ा दिया है। इसके अलावा बैंक वरिष्ठ नागरिकों को आम तौर पर 25-50 बेस प्वाइंट ज्यादा इंटरेस्ट रेट का फायदा देते हैं। वहीं सीनियर सिटीजन्स स्कीम में भी वरिष्ठ नागरिकों को कई तरह के फायदे मिलते हैं। ऐसे में आइये जान लेते हैं कि सीनियर सिटीजन्स सेविंग स्कीम और बैंक एफडी दोनों में से कहां पर वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा फायदा मिल रहा है?

सीनियर सिटीजन्स सेविंग स्कीम

सीनियर सिटीजन्स सेविंग स्कीम (SCSS) एक सरकारी योजना है। इसमें जमा बीमा और क्रेडिट गारंटी निगम (DICGC) के तहत 5 लाख रुपये तक की सावधि जमा का बीमा किया जाता है। इस योजना का संचालन पोस्ट ऑफिस करती है। फिलहाल इस योजना में 8.2 फीसदी सालाना के हिसाब से इंटरेस्ट का फायदा मिलता है। वहीं यह योजना जमाकर्ताओं को इनकम टैक्स ऐक्ट 80-सी के तहत टैक्स में कटौती का बेनिफिट भी देती है।

Income Tax Return: टैक्सपेयर्स 30 जून तक जरूर निपटा लें अपना ये एक काम, वरना बाद में होगी परेशानी

सीनियर सिटीजन्स के लिए बैंक की एफडी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें