हाल के दिनों में कई सारे बैंकों की तरफ से फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर इंट्रेस्ट रेट को बढ़ा दिया गया है। जिसके बाद से कई सारे सरकारी और प्राइवेट बैंक दोनों ही अपने ग्राहकों को बढ़ी हुई एफडी इंट्रेस्ट रेट का फायदा दे रहे हैं। बैंक एफडी पर सबसे ज्यादा फायदा सीनियर सिटीजन्स कटेगरी में आने वाले लोगों को मिल रहा है। कई सारे बैंक सीनियर सिटीजन्स के लिए अपनी एफडी योजनाओं पर 8 फीसदी तक का इंट्रेस्ट रेट ऑफर कर रहे हैं। हालांकि बैंक एफडी के अलावा भी पोस्ट ऑफिस की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) योजना भी सीनीयर सिटीजन्स को एफडी पर काफी अच्छा इंट्रेस्ट ऑफर कर रही है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि किस योजना में ग्राहकों को ज्यादा फायदा मिल रहा है।
पोस्ट ऑफिस की SCSS योजना पर बढ़ाया गया है ब्याज
सरकार ने हाल ही में पोस्ट ऑफिस की SCSS योजना पर ब्याज को बढ़ा दिया है। पोस्ट ऑफिस की इस योजना में फिलहाल वरिष्ठ नागिरकों को 8 फीसदी सालाना के हिसाब से इंट्रेस्ट का फायदा दिया जा रहा है। वहीं अगर बैंक एफडी की बात करें तो सीनियर सिटीजन्स को कई सारे बैंकों की एफडी पर 0.50 फीसदी का एक्स्ट्रा इंट्रेस्ट रेट दिया जा रहा है। जहां IDFC फर्स्ट बैंक मैक्सिमम 8 फीसदी के हिसाब से इंट्रेस्ट रेट ऑफर कर रहा है तो वहीं DCB बैंक मैक्सिमम 8.35 फीसदी के हिसाब से इंट्रेस्ट रेट ऑफर कर रहा है। जबकि यस बैंक मैक्सिमम 7.75 फीसदी और इंडसइंड बैंक मैक्सिमम 8.25 फीसदी के हिसाब से इंट्रेस्ट रेट ऑफर कर रहा है।
क्या है मेच्योरिटी पीरियड
अगर बैंक एफडी का बात करें तो यहां पर आपको 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की मेच्योरिटी पीरियड का ऑप्शन मिलता है। वहीं पोस्ट ऑफिस की SCSS योजना पर मेच्योरिटी पीरियड पांच सालों का है। हालांकि इसे तीन साल का भी किया जा सकता है। पोस्ट ऑफिस की SCSS स्कीम में आप इमेरजेंसी की हालात में मेच्योरिटी से पहले पैसा निकाल सकते हैं हालांकि अगर बैंक एफडी में आप मेच्योरिटी से पहले पैसा निकालते हैं तो आपको कुछ जुर्माना भी देना होगा।
SCSS में मिलता है टैक्स बेनिफिट
पोस्ट ऑफिस की SCSS स्कीम में टैक्स बेनिफिट भी मिलता है। इनकम टैक्स अधिनियम, 1961 की धारा 80C के तहत इयह योजना 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स कटौती ऑफर करती है। वहीं निवेशक पांच साल या उससे अधिक की अवधि वाले बैंक एफडी के लिए आयकर कटौती प्राप्त कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की SCSS स्कीम में ब्याज तिमाही आधार पर दिया जाता है।