Get App

पोस्ट ऑफिस की SCSS योजना या फिर बैंक एफडी, जानें सीनियर सिटीजन्स को कहां मिल रहा है ज्यादा ब्याज और टैक्स में छूट

कई सारे बैंक सीनियर सिटीजन्स के लिए अपनी एफडी योजनाओं पर 8 फीसदी तक का इंट्रेस्ट रेट ऑफर कर रहे हैं। हालांकि बैंक एफडी के अलावा भी पोस्ट ऑफिस की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) योजना भी सीनीयर सिटीजन्स को एफडी पर काफी अच्छा इंट्रेस्ट ऑफर कर रही है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि किस योजना में ग्राहकों को ज्यादा फायदा मिल रहा है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Feb 21, 2023 पर 4:44 PM
पोस्ट ऑफिस की SCSS योजना या फिर बैंक एफडी, जानें सीनियर सिटीजन्स को कहां मिल रहा है ज्यादा ब्याज और टैक्स में छूट
पोस्ट ऑफिस की SCSS योजना या फिर बैंक एफडी, जानें सीनियर सिटीजन्स को कहां मिल रहा है ज्यादा ब्याज और टैक्स में छूट

हाल के दिनों में कई सारे बैंकों की तरफ से फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर इंट्रेस्ट रेट को बढ़ा दिया गया है। जिसके बाद से कई सारे सरकारी और प्राइवेट बैंक दोनों ही अपने ग्राहकों को बढ़ी हुई एफडी इंट्रेस्ट रेट का फायदा दे रहे हैं। बैंक एफडी पर सबसे ज्यादा फायदा सीनियर सिटीजन्स कटेगरी में आने वाले लोगों को मिल रहा है। कई सारे बैंक सीनियर सिटीजन्स के लिए अपनी एफडी योजनाओं पर 8 फीसदी तक का इंट्रेस्ट रेट ऑफर कर रहे हैं। हालांकि बैंक एफडी के अलावा भी पोस्ट ऑफिस की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) योजना भी सीनीयर सिटीजन्स को एफडी पर काफी अच्छा इंट्रेस्ट ऑफर कर रही है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि किस योजना में ग्राहकों को ज्यादा फायदा मिल रहा है।

पोस्ट ऑफिस की SCSS योजना पर बढ़ाया गया है ब्याज

सरकार ने हाल ही में पोस्ट ऑफिस की SCSS योजना पर ब्याज को बढ़ा दिया है। पोस्ट ऑफिस की इस योजना में फिलहाल वरिष्ठ नागिरकों को 8 फीसदी सालाना के हिसाब से इंट्रेस्ट का फायदा दिया जा रहा है। वहीं अगर बैंक एफडी की बात करें तो सीनियर सिटीजन्स को कई सारे बैंकों की एफडी पर 0.50 फीसदी का एक्स्ट्रा इंट्रेस्ट रेट दिया जा रहा है। जहां IDFC फर्स्ट बैंक मैक्सिमम 8 फीसदी के हिसाब से इंट्रेस्ट रेट ऑफर कर रहा है तो वहीं DCB बैंक मैक्सिमम 8.35 फीसदी के हिसाब से इंट्रेस्ट रेट ऑफर कर रहा है। जबकि यस बैंक मैक्सिमम 7.75 फीसदी और इंडसइंड बैंक मैक्सिमम 8.25 फीसदी के हिसाब से इंट्रेस्ट रेट ऑफर कर रहा है।

EPFO की ज्यादा पेंशन की स्कीम क्या है, इसके लिए आपको कैसे अप्लाई करना होगा?

क्या है मेच्योरिटी पीरियड

सब समाचार

+ और भी पढ़ें