बुजर्गों के लिए उनके पैसों को सही तरह से निवेश करने के लिए सरकार की तरफ से वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) चलाई जा रही है। इस योजना में 60 साल से ऊपर का कोई भी व्यक्ति निवेश कर सकता है। इस योजना की अवधि पांच सालों के लिए है और इसमें बुजुर्गों को 8.2 फीसदी के हिसाब से इंटरेस्ट का फायदा मिलता है। हालांकि जहां इस योजना में कई सारे फायदे मिलते हैं तो वहीं इसके कुछ नुकसान भी हैं। आइये जानते हैं इस योजना से जुड़े फायदे और नुकसान दोनों के ही बारे में।
