सीनियर सिटीजन्स को FD पर मिलता है ज्यादा ब्याज, चेक करें कहां मिल रहा है सबसे अच्छा रिटर्न

कई सारे बैंकों ने एफडी पर इंटरेस्ट रेट को बढ़ा दिया है। अब जमाकर्ताओं को उनके जमा किए गए पैसों पर पहले के मुकाबले ज्यादा रिटर्न का फायदा मिल रहा है। इसके अलावा लगभग हर एक तरह के बैंक सीनियर सिटीजन्स को एफडी योजनाओं पर आम नागरिकों के मुकाबले ज्यादा ब्याज का फायदा भी दे रहे हैं। आइये ऐसे में हम यह भी जान लेते हैं कि अलग अलग तरह के बैंक सीनियर सिटीजन्स को एफडी पर कितना ब्याज ऑफर कर रहे हैं?

अपडेटेड Jun 19, 2023 पर 5:55 PM
बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (Bank FD) बचत और निवेश के लिहाज से सबसे ज्यादा पॉपुलर और पसंदीदा जरिया रहा है

बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (Bank FD) बचत और निवेश के लिहाज से सबसे ज्यादा पॉपुलर और पसंदीदा जरिया रहा है। कई सारे बैंकों ने एफडी पर इंटरेस्ट रेट को बढ़ा दिया है। अब जमाकर्ताओं को उनके जमा किए गए पैसों पर पहले के मुकाबले ज्यादा रिटर्न का फायदा मिल रहा है। इसके अलावा लगभग हर एक तरह के बैंक सीनियर सिटीजन्स को एफडी योजनाओं पर आम नागरिकों के मुकाबले ज्यादा ब्याज का फायदा भी दे रहे हैं। आइये ऐसे में हम यह भी जान लेते हैं कि अलग अलग तरह के बैंक सीनियर सिटीजन्स को एफडी पर कितना ब्याज ऑफर कर रहे हैं?

ये बैंक सीनियर सिटीजन्स पर बढ़िया ब्याज

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटीजन्स को मैक्सिमम 8.25 फीसदी के हिसाब से इंटरेस्ट का फायदा दे रहा है। वहीं कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक भी अपने ग्राहकों को मैक्सिमम 8.25 फीसदी के हिसाब से इंटरेस्ट ऑफर करता है। इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक और ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने ग्राहकों को मैक्सिमम 9 फीसदी के हिसाब से इंटरेस्ट का फायदा दे रहा है। फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने ग्राहकों को मैक्सिमम 9.11 फीसदी के हिसाब से इंटरेस्ट का फायदा दे रहा है। जना स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने ग्राहकों को मैक्सिमम 9 फीसदी के हिसाब से इंटरेस्ट का फायदा दे रहा है। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 9.60 फीसदी के हिसाब से इंटरेस्ट का फायदा दे रहा है। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने ग्राहकों को मैक्सिमम 8.75 फीसदी के हिसाब से वरिष्ठ नागरिकों को इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है। यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने ग्राहकों को 9.50 फीसदी के हिसाब से इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है। जबकि उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक मैक्सिमम 8.85 फीसदी के हिसाब से इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है।

पोस्ट ऑफिस की SCSS स्कीम में मिलता है सबसे ज्यादा ब्याज, साथ ही आपको मिलेगा टैक्स में कटौती का बेनिफिट


पब्लिक सेक्टर बैंक

बैंक ऑफ बड़ौदा अपने सीनियर सिटीजन्स की कटेगरी में आने वाले ग्राहकों को मैक्सिमम 7.75 फीसदी के हिसाब से इंटरेस्ट का फायदा दे रहा है। वहीं बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को मैक्सिमम 7.50 फीसदी के हिसाब से इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है। बैंक ऑफ महाराष्ट्रा सीनियर सिटीजन्स को 7.50 फीसदी के हिसाब से मैक्सिमम इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है। केनरा बैंक अपने ग्राहकों को 7.75 फीसदी के हिसाब से इंटरेस्ट रेट ऑफर करता है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सीनियर सिटीजन्स को 7.60 फीसदी का मैक्सिमम इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है। इंडियन बैंक सीनियर सिटीजन्स को 7.75 फीसदी के हिसाब से मैक्सिमम इंटरेस्ट ऑफर करता है। वहीं पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों को 7.75 फीसदी के हिसाब से 7.75 फीसदी का इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है। जबकि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) सीनियर सिटीजन्स को 7.60 फीसदी का मैक्सिमम इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।