Get App

सीनियर सिटीजन्स को FD पर मिलता है ज्यादा ब्याज, चेक करें कहां मिल रहा है सबसे अच्छा रिटर्न

कई सारे बैंकों ने एफडी पर इंटरेस्ट रेट को बढ़ा दिया है। अब जमाकर्ताओं को उनके जमा किए गए पैसों पर पहले के मुकाबले ज्यादा रिटर्न का फायदा मिल रहा है। इसके अलावा लगभग हर एक तरह के बैंक सीनियर सिटीजन्स को एफडी योजनाओं पर आम नागरिकों के मुकाबले ज्यादा ब्याज का फायदा भी दे रहे हैं। आइये ऐसे में हम यह भी जान लेते हैं कि अलग अलग तरह के बैंक सीनियर सिटीजन्स को एफडी पर कितना ब्याज ऑफर कर रहे हैं?

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 19, 2023 पर 5:55 PM
सीनियर सिटीजन्स को FD पर मिलता है ज्यादा ब्याज, चेक करें कहां मिल रहा है सबसे अच्छा रिटर्न
बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (Bank FD) बचत और निवेश के लिहाज से सबसे ज्यादा पॉपुलर और पसंदीदा जरिया रहा है

बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (Bank FD) बचत और निवेश के लिहाज से सबसे ज्यादा पॉपुलर और पसंदीदा जरिया रहा है। कई सारे बैंकों ने एफडी पर इंटरेस्ट रेट को बढ़ा दिया है। अब जमाकर्ताओं को उनके जमा किए गए पैसों पर पहले के मुकाबले ज्यादा रिटर्न का फायदा मिल रहा है। इसके अलावा लगभग हर एक तरह के बैंक सीनियर सिटीजन्स को एफडी योजनाओं पर आम नागरिकों के मुकाबले ज्यादा ब्याज का फायदा भी दे रहे हैं। आइये ऐसे में हम यह भी जान लेते हैं कि अलग अलग तरह के बैंक सीनियर सिटीजन्स को एफडी पर कितना ब्याज ऑफर कर रहे हैं?

ये बैंक सीनियर सिटीजन्स पर बढ़िया ब्याज

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटीजन्स को मैक्सिमम 8.25 फीसदी के हिसाब से इंटरेस्ट का फायदा दे रहा है। वहीं कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक भी अपने ग्राहकों को मैक्सिमम 8.25 फीसदी के हिसाब से इंटरेस्ट ऑफर करता है। इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक और ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने ग्राहकों को मैक्सिमम 9 फीसदी के हिसाब से इंटरेस्ट का फायदा दे रहा है। फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने ग्राहकों को मैक्सिमम 9.11 फीसदी के हिसाब से इंटरेस्ट का फायदा दे रहा है। जना स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने ग्राहकों को मैक्सिमम 9 फीसदी के हिसाब से इंटरेस्ट का फायदा दे रहा है। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 9.60 फीसदी के हिसाब से इंटरेस्ट का फायदा दे रहा है। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने ग्राहकों को मैक्सिमम 8.75 फीसदी के हिसाब से वरिष्ठ नागरिकों को इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है। यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने ग्राहकों को 9.50 फीसदी के हिसाब से इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है। जबकि उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक मैक्सिमम 8.85 फीसदी के हिसाब से इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है।

पोस्ट ऑफिस की SCSS स्कीम में मिलता है सबसे ज्यादा ब्याज, साथ ही आपको मिलेगा टैक्स में कटौती का बेनिफिट

पब्लिक सेक्टर बैंक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें