स्टॉक मार्केट्स में आई गिरावट ने इन्वेस्टर्स को डरा दिया है। आज का दिन बाजार के लिए ब्लैक मंडे साबित हुआ। सेंसेक्स 1747 अंक यानी 3.00 फीसदी गिरकर 56,405 अंक पर आ गया। निफ्टी भी 560 अंक लुढ़ककर 16,814 तक फिसल गया है। खास बात यह है कि मार्केट्स में बिकवाली का चौतरफा दबाव दिख रहा है। छोटे-बड़े सभी शेयरों में बड़ी गिरावट है। सिर्फ एक महीना में सेंसेक्स 4,818 अंक लुढ़क चुका है। आखिर यह गिरावट कब तक जारी रहेगी?
