Sovereign gold bond scheme : रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine war) के बीच सॉवरेन गोल्ड बांड (एसजीबी) स्कीम 2021-22- सीरीज 10 कल यानी 28 फरवरी को खुलने जा रही है। वित्त वर्ष 22 की इस आखिरी किस्त में जारी एसजीबी (SGB) का इश्यू प्राइस 5,109 रुपये प्रति ग्राम है, जो 9वीं सीरीज के इश्यू प्राइस 4,786 रुपये प्रति ग्राम की तुलना में 323 रुपये ज्यादा है। भारत सरकार ने रिजर्व बैंक (RBI) के साथ सलाह के बाद ऑनलाइन आवेदन करने वाले निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट (Discount on SGB) देने का फैसला किया है। हालांकि, इसके लिए उऩ्हें डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) करना होगा।
