Sukanaya Samridhi Yojna: अगर आप भी अपनी बेटी की पढ़ाई, करियर और शादी के लिए अभी से निवेश प्लान कर रहे हैं, तो सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanaya Samridhi Yojna - SSY) बेहतर विकल्प है। इस योजना की खासियत यह है कि इसमें निवेश करने से आप अपनी बेटी की पढ़ाई और शादी में होने वाले खर्चों से बच जाएंगे। साथ ही इसमें निवेश करने से आपको टैक्स में भी रियायत मिलेगी। सुकन्या समृद्धि योजना में 14 साल तक पैसा निवेश करना होता है।
