Sukanya Samriddhi Yojana: केंद्र सरकार की ओर से कई स्माल सेविंग स्कीम्स (Small Saving Schemes) चला रही है। ये योजनाएं उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद होंगी, जो थोड़ा-थोड़ा पैसे निवेश करके भविष्य के लिए अच्छा-खासा फंड बनाना चाहते हैं। अगर आप भी अपनी बेटी की शादी या हाएर एजुकेशन के लिए निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana – SSY) में निवेश करना बेहतर साबित हो सकता है। अगले महीने सरकार इस स्कीम की ब्याज दरों में इजाफा कर सकती है।
केंद्र सरकार हर तिमाही स्माल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों की समीक्षा करती है। ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि सितंबर 2022 से वित्त मंत्रालय इन स्कीम्स पर 0.50 से लेकर 0.75 फीसदी तक ब्याज दरें बढ़ाने की घोषणा कर सकता है। मौजूदा समय में सुकन्या समृद्धि योजना की सालना ब्याज दर 7.6 फीसदी है। इसे बढ़ाकर 8.3 फीसदी तक किया जा सकता है।
सुकन्या समृद्धि योजना की खास बात यह है कि इसमें 250 रुपये जमा करके शुरू किया जा सकता है। इसमें ब्याज भी अन्य योजनाओं के मुकाबले अच्छी मिलती है। इसके साथ ही टैक्स छूट में लाभ भी मिलता है। इसमें सिर्फ 15 साल तक ही पैसे जमा करना होगा। एक फाइनेंशियल ईयर में ज्यादा से ज्यादा 1.5 लाख रुपये तक पैसे जमा किए जा सकते हैं। अगर किसी फाइनेंशियल ईयर में कुछ भी पैसे जमा नहीं किया तो 50 रुपये का जुर्माना लग जाएगा। अगर आपकी बेटी की उम्र 10 साल से कम है, तो उसके नाम पर SSY Account खुलवाया जा सकता है।
यह योजना तब मैच्योर होगी, जब बेटी 21 साल की हो जाएगी। इसमें जमा कराए गए पैसे को बिटिया के 18 साल की होने पर ही निकाला जा सकता है। 18 साल के बाद भी इस योजना से कुल राशि का 50 फीसदी हिस्सा ही निकाला जा सकता है। बेटी के 21 साल के होने पर पूरा पैसा निकाल सकते हैं। पैसा एकमुश्त या फिर किश्तों (instalments) में ले सकते हैं। एक साल में एक ही बार पैसा मिलेगा। अधिकतम पांच साल तक किश्त में पैसे ले सकते हैं।