Get App

Sukanya Samriddhi Yojana: दो नहीं तीन बेटियों के नाम से खुल सकता है अकाउंट, सरकार दे रही है खास रियायत, ऐसे उठाएं फायदा

Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना में अभी 7.6 फीसदी सालाना ब्याज मिलता है। इसमें निवेश करने वालों को सालाना 1.50 लाख रुपये तक की इनकम टैक्स छूट मिलती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 11, 2022 पर 12:48 PM
Sukanya Samriddhi Yojana: दो नहीं तीन बेटियों के नाम से खुल सकता है अकाउंट, सरकार दे रही है खास रियायत, ऐसे उठाएं फायदा
सुकन्या समृद्धि योजना में 3 बेटियों के लिए लाटरी लग गई है!

Sukanya Samriddhi Yojana: केंद्र की मोदी सरकार ने बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana SSY) चला रही है। सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश बेहतर विकल्प है। जिसके तहत बेटी के नाम से सुकन्या अकाउंट खोलने और उसमें हर साल पैसे जमा करने पर भविष्य में एक मुश्त राशि का लाभ मिलता है। बेटियों की उच्च-शिक्षा, शादी आदि के लिए इस योजना में निवेश कर बड़ा फंड इकट्ठा किया जा सकता है। यह बैंक की FD से अधिक रिटर्न देने वाली स्‍कीम है।

SSY में निवेश करने पर कोई जोखिम नहीं है। इस योजना में निवेश कर आप अपने बेटियों का भविष्‍य संवार सकते हैं। यह स्‍कीम 7.6 फीसदी का रिटर्न देती है। अब सुकन्या समृद्धि योजना के तहत तीन बेटियों को इस योजना का लाभ मिल सकेगा।

तीन बेटियों के नाम खोल सकते हैं अकाउंट

सुकन्‍या समृद्धि योजना के तहत एक ही पर‍िवार के तहत सिर्फ दो बेटियों का ही अकाउंट खोला जाता है। लेकिन अगर किसी परिवार में जुड़वा बेटियां पैदा हुई हैं तो इस योजना के तहत दो के बजाय तीन बेटियों के लिए अकाउंट ओपेन किया जा सकता है। 18 साल के बाद जिनके नाम से खाता है। वह अपने पढ़ाई और जरूरत के समय पैसा निकाल सकते हैं। इस योजना में निवेश करने वाले अभिभावकों को पहले 2 बेटियों के अकाउंट पर ही इनकम टैक्स से छूट मिलती थी। अब इसमें बदलाव कर तीसरी बेटी के लिए भी छूट लागू कर दिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें