पोस्ट ऑफिस (Post Office) की छोटी बचत योजनाएं (Small Savings Schemes) के जरिए भी बंपर कमाई कर सकते हैं। निवेश के लिहाज से इन योजनाओं को बेहतर माना गया है। पोस्ट ऑफिस की इन स्कीम्स में किसी भी तरह को कई जोखिम नहीं है। ऐसे में आपका निवेश पूरी तरह से सुरक्षित रहता है। वहीं इन स्कीम्स की ब्याज दरें हर तिमाही तय होती हैं। यानी, आपको निवेश से पहले ही यह मालूम रहता है कि आपको कितना ब्याज/रिटर्न स्कीम की मैच्योरिटी पर मिलने वाला है। आइए जानते हैं इन स्कीम्स के बारे में...
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)
बेटियों के बेहतर भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) एक शानदार स्कीम है। 10 साल से कम उम्र की बेटी के नाम यह अकाउंट पोस्ट ऑफिस (Post Office) या अथराइज्ड बैंक में खुलवा सकते हैं। SSY में निवेश पूरी तरह सेफ है। ब्याज की बात करें तो इस स्कीम पर बैंक एफडी के मुकाबले बेहतर 7.6 फीसदी का सालाना ब्याज मिलता है। वहीं इसमें निवेश पर टैक्स छूट का भी फायदा लिया जा सकता है।
किसान विकास पत्र पर भी रिटर्न गारंटी मिलता है। इस स्कीम में निवेश करने पर ग्राहक को 6.9 फीसदी सालाना ब्याज मिलता है। इस स्कीम के मैच्योर होने की अवधि 124 महीने है। इस योजना में कम से कम 1000 रुपये निवेश कर सकते हैं। अधिक से अधिक निवेश करने की कोई लिमिट नहीं है।
सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS)
पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) सीनियर सिटीजन के गांरटीड इनकम के लिए बेहतर स्कीम है। SCSS में अभी ब्याज 7.4 फीसदी सालाना है। इसमें मैच्योरिटी पीरियड 5 साल है। इसमें मैक्सिमम 15 लाख रुपये निवेश किया जा सकता है। इसमें एकमुश्त निवेश करना होता है। SCSS के तहत 60 साल या उससे ज्यादा की उम्र के लोग अकाउंट खुलवा सकते हैं। इस अकाउंट को एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर किया जा सकता है। SCSS की मैच्योरिटी होने के बाद अकाउंट को और तीन साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। इस स्कीम में इन्वेस्टमेंट पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत छूट का फायदा उठा सकते हैं।
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम पर सलाना 6.8 फीसदा का ब्याज (चक्र वृद्धि ब्याज) मिलता है। यह स्कीम भी रिटर्न की गारंटी देता है। इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के तहत इस पर टैक्स छूट में फायदा उठा सकते हैं। नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट की मैच्योरिटी 5 साल होती है। इसमें कम से कम 100 रुपये निवेश कर सकते हैं। अधिक से अधिक निवेश करने की कोई लिमिट नहीं है।