Get App

Sukanya Samriddhi Yojana: इस सरकारी स्कीम में बेटियों की शादी की टेंशन हो जाएगी खत्म, जानिए कैसे उठाएं फायदा

Sukanya Samriddhi Yojana: अपनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्लानिंग करना शुरू कर दीजिए। इसके लिए सरकारी योजना के तहत सुकन्या समृद्धि योजना में अकाउंट खुलवा सकते हैं। सिर्फ 250 रुपये हर महीने जमा करने पर 15 लाख रुपये मिलेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 01, 2022 पर 5:22 PM
Sukanya Samriddhi Yojana: इस सरकारी स्कीम में बेटियों की शादी की टेंशन हो जाएगी खत्म, जानिए कैसे उठाएं फायदा
सुकन्या समृद्धि योजना में अकाउंट बेटी की उम्र 10 साल के होने से पहले खोला जाता है।

Sukanya Samriddhi Yojana: केंद्र सरकार की ओर से कई स्माल सेविंग स्कीम्स (Small Saving Schemes) चला रही है। ये योजनाएं उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी हैं जो थोड़ा-थोड़ा पैसे निवेश करके भविष्‍य के लिए अच्‍छा-खासा फंड बनाना चाहते हैं। अगर आप भी अपनी बेटी की शादी या हाएर एजुकेशन के लिए निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए सुकन्‍या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana – SSY) में निवेश करना बेहतर साबित हो सकता है।

यह एक ऐसी लंबी अवधि की योजना है। इसमें निवेश करके आप अपनी बेटी की पढ़ाई और भविष्य को लेकर निश्चिंत हो सकते हैं। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा रकम भी निवेश करने की जरूरत भी नहीं होती। पहले ये तय कर लें कि आपको अपनी बिटिया के लिए जब वो 21 साल की होगी तो कितनी रकम चाहिए। उसी हिसाब से पैसे जमा करने होंगे।

सालाना 1.5 लाख रुपये तक कर सकते हैं जमा

सरकार सुकन्या स्मृद्धि योजना पर 7.6 फीसदी सालाना दर से ब्याज दे रही है। ये बेटियों का भविष्य सुधारने के लिए सरकार की एक पॉपुलर योजना है। 10 साल तक की बेटी का सुकन्या समृद्धि योजना में अकाउंट खुलवाया जा सकता है। इसमें कम से कम 250 रुपये और अधिक से अधिक 1.50 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। बेटी की 21 साल की उम्र होने पर यह योजना मैच्योर हो जाएगी। हालांकि, इस योजना में आपका निवेश कम से कम तब तक लॉक हो जाएगा जबतक की बेटी 18 साल की नहीं हो जाती। 18 साल के बाद भी कुल पैसों का 50 फीसदी निकाल सकते हैं। जिसका इस्तेमाल वो ग्रेजुएशन या आगे की पढ़ाई के लिए कर सकती है। इसके बाद सारा पैसा तभी निकाला जा सकता है जब वो 21 साल की उम्र की होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें