सुकन्या समृद्धि योजना में जमा पैसे कैसे निकालें, ये है बेहद आसान तरीका

Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना में अगर आपने पैसे जमा किए हैं तो इसे निकालने के लिए सरकार ने नियम बनाए हैं। इस योजना में 15 साल तक पैसे जमा करना होता है

अपडेटेड Aug 16, 2022 पर 5:52 PM
Story continues below Advertisement
सरकार सुकन्या स्मृद्धि योजना पर 7.6 फीसदी सालाना दर से ब्याज दे रही है।

Sukanya Samriddhi Yojana: केंद्र सरकार की ओर से कई स्माल सेविंग स्कीम्स (Small Saving Schemes) चला रही है। ये योजनाएं उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी हैं जो थोड़ा-थोड़ा पैसे निवेश करके भविष्‍य के लिए अच्‍छा-खासा फंड बनाना चाहते हैं। अगर आप भी अपनी बेटी की शादी या हाएर एजुकेशन के लिए निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए सुकन्‍या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana – SSY) में निवेश करना बेहतर साबित हो सकता है।

इस योजना की खास बात यह है कि इसमें 250 रुपये जमा करके शुरू किया जा सकता है। इसमें ब्‍याज भी अन्‍य योजनाओं के मुकाबले अच्छी मिलती है। इसके साथ ही टैक्स छूट में लाभ भी मिलता है। इसमें सिर्फ 15 साल तक ही पैसे जमा करना होगा।

सरकार सुकन्या स्मृद्धि योजना पर 7.6 फीसदी सालाना दर से ब्याज दे रही है। एक फाइनेंशियल ईयर में ज्यादा से ज्यादा 1.5 लाख रुपये तक पैसे जमा किए जा सकते हैं। वहीं, अकाउंट ओपन होने के बाद अगर किसी भी फाइनेंशियल ईयर में कम से कम 250 रुपये जमा करना होता है। अगर किसी फाइनेंशियल ईयर में कुछ भी पैसे जमा नहीं किया तो 50 रुपये का जुर्माना लग जाएगा। अगर आपकी बेटी की उम्र 10 साल से कम है, तो उसके नाम पर SSY Account खुलवाया जा सकता है। इस योजना के तहत इसमें एक बेटी के नाम पर एक ही खाता खुलवाया जा सकता है। अगर दो बेटियां हैं तो दोनों के नाम अलग-अलग खाते खोलने होंगे। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता किसी पोस्ट ऑफिस या बैंक में खाता खुलवा सकते हैं।

Mutual Funds SIP : हर महीने 7,500 रुपये के निवेश से कैसे बन सकते हैं करोड़पति? जानिए कैलकुलेशन


कब निकाल सकते हैं पैसे

यह योजना तब मैच्योर होगी, जब बेटी 21 साल की हो जाएगी। इसमें जमा कराए गए पैसे को बिटिया के 18 साल की होने पर ही निकाला जा सकता है। 18 साल के बाद भी इस योजना से कुल राशि का 50 फीसदी हिस्‍सा ही निकाला जा सकता है। बेटी के 21 साल के होने पर पूरा पैसा निकाल सकते हैं। पैसा एकमुश्त या फिर किश्तों (instalments) में ले सकते हैं। एक साल में एक ही बार पैसा मिलेगा। अधिकतम पांच साल तक किश्त में पैसे ले सकते हैं। इस योजना के तहत मैच्योरिटी पीरियड से पहले पैसा निकाल सकते हैं। लेकिन शर्त यह है कि 15 साल तक पैसा जमा करना जरूरी है। तभी ये सुविधा मिलेगी। पैसे निकालने के लिए रिक्वेस्ट फॉर्म के साथ लड़की की आईडी लगाना जरूरी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।