Mutual Funds SIP : हर महीने 7,500 रुपये के निवेश से कैसे बन सकते हैं करोड़पति? जानिए कैलकुलेशन

एसआईपी के कई फायदे हैं, लेकिन सबसे बड़ी चुनौती यह है कि इनवेस्टर्स को लंबे समय तक निवेश बनाए रखने के लिए कैसे राजी किया जाए

अपडेटेड Aug 16, 2022 पर 4:30 PM
कुछ डिस्ट्रीब्यूटर्स ने एसआईपी में निवेश को बढ़ावा देने के लिए हाल में एक छोटा सा कैंपेन 'हर घर एसआईपी' लॉन्च किया है

Mutual Funds SIP : जुलाई में सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान यानी एसआईपी (SIP) में होने वाले निवेश में मामूली गिरावट दर्ज की गई, लेकिन नए इनवेस्टर्स जोड़ने के लिहाज से डिस्ट्रीब्यूटर्स और फाइनेंशियल एडवाइजर्स का जोश बरकरार है।

वास्तव में कुछ डिस्ट्रीब्यूटर्स तो एक कदम आगे बढ़ गए हैं और उन्होंने एक छोटा सा कैंपेन हर घर एसआईपी (Har Ghar SIP) लॉन्च कर दिया है। यह भारत सरकार द्वारा 76वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में लॉन्च हर घर तिरंगा (Har Ghar Tiranga) की तर्ज पर है। Har Ghar SIP का उद्देश्य हर घर में एक एसआईपी शुरू करना है।

क्या है सबसे बड़ी चुनौती


मुंबई बेस्ड म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर और प्रथम सर्विसेज फिनकॉर्प के हेड राजेंद्र ढुल्ला भी इस कैंपेन को चलाने वालों में से एक हैं। ढुल्ला ने बताया, “मुझे मौजूदा क्लाइंट्स से कई क्वेरीज मिली हैं।” SIP के सबसे अच्छे नतीजे तब मिलते हैं, जब आप इसमें लंबे समय तक बने रहते हैं। ढुल्ला ने कहा, “यह कैंपेन लोगों को लंबी अवधि के लिए निवेश में बनाए रखने के लिए है।”

Income Tax Return Filing: अगर आप भर चुके हैं ITR, तो भी लग सकता है जुर्माना

सिर्फ 44% लोग दो साल से ज्यादा समय तक जारी रखते हैं निवेश

एसआईपी के कई फायदे हैं, लेकिन सबसे बड़ी चुनौती यह है कि इनवेस्टर्स को लंबे समय तक निवेश बनाए रखने के लिए कैसे राजी किया जाए। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के मुताबिक, लगभग 33 फीसदी इक्विटी एसेट्स एक साल से पहले ही विदड्रा कर लिए जाते हैं। 23 फीसदी एक से दो साल के भीतर निकाल लिए जाते हैं और 44 फीसदी दो साल से ज्यादा अवधि के लिए बने रहते हैं।

अगर स्वतंत्रता दिवस से जोड़ें तो अभी यदि सिर्फ 7,500 रुपये महीने एक एसआईपी शुरू की जाए और भारत की आजादी के 100वें साल तक इसमें निवेश जारी रखा जाए तो आप करोड़पति बन सकते हैं।

Hero MotoCorp के शेयर 52 वीक हाई के करीब, मैनेजमेंट को त्योहारी सीजन के चलते बिक्री बढ़ने की उम्मीद

25 वर्ष में कैसे बनें करोड़पति

यदि आपने अगस्त, 2022 में 7,500 रुपये महीने के साथ शुरुआत की तो 25 साल में आपका कुल निवेश 22.50 लाख रुपये होगा।

यहां आपको कम्पाउंडिंग की पावर नजर आती है। अगर मान लें कि इक्विटी मार्केट 25 साल तक 12 फीसदी की दर से बढ़ेगा तो आजादी के 100वें साल तक आपके हाथ में 1.27 करोड़ रुपये की रकम होगी।

यदि आपको अपने निवेश पर सालाना 15 फीसदी रिटर्न मिलता है तो यह धनराशि और बढ़ जाएगी। ऐसी स्थिति में आपको आजादी के 100वें साल में कुल 2.07 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।