आज के इस दौर में शादी हो या बच्चों की पढ़ाई, दोनों महंगे होते जा रहे हैं। खासतौर से हायर एजुकेशन के लिए पैरेंट्स को मोटी रकम खर्च करनी पड़ रही है। ऐसे में पैरेंट्स के लिए एक बड़ी चिंता यह होती है कि वो अपने बच्चे के बालिग होने से पहले उसके लिए अच्छी खासी बचत कर पाएं। ताकि भविष्य को लेकर तनाव कम हो सके। इसके लिए पैरेंट्स कई तरह की सेविंग स्कीम्स पर निवेश करते हैं। लेकिन स्माल सेविंग्स पर अब रिटर्न इतना कम हो गया है कि उद्देश्य पूरा करना मुश्किल हो रहा है।
वित्तीय मामलों के जानकारों का कहना है कि लोगों को न सिर्फ भविष्य के लक्ष्यों के लिए योजना बनानी चाहिए, बल्कि बेहतर रिटर्न हासिल करने के लिए समझदारी से निवेश करना चाहिए। सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana – SSY) और SBI मैग्नम चिल्ड्रेन्स बेनिफिट फंड (SBI Magnum Children’s Benefit Fund) बच्चों के लिए बनाए गए हैं। इन दोनों योजनाओं का मकसद बेहतर कल्याण के लिए है।
सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana – SSY)
सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत वित्त मंत्रालय ने साल 2019 में की थी। यह बेटियों के स्माल सेविंग स्कीम है। यह स्कीम पोस्ट ऑफिस और सरकारी बैंकों में उपलब्ध है। यहां अकाउंट खुलवाकर इसमें निवेश कर सकते हैं। सरकार सुकन्या स्मृद्धि योजना पर 7.6 फीसदी सालाना दर से ब्याज दे रही है। एक फाइनेंशियल ईयर में कम से कम 250 रुपये और ज्यादा से ज्यादा 1.5 लाख रुपये निवेश किए जा सकते हैं।
वहीं, अकाउंट ओपन होने के बाद अगर किसी भी फाइनेंशियल ईयर में कम से कम 250 का निवेश नहीं किया जाता है, तो 50 रुपये का जुर्माना लग जाएगा। अगर आपकी बेटी की उम्र 10 साल से कम है, तो उसके नाम पर SSY Account खुलवाया जा सकता है। टैक्स छूट में लाभ भी मिलता है। इस योजना पर मिलने वाली ब्याज में कोई टैक्स नहीं लगता है।
SBI मेग्नम चिल्ड्रेन्स बेनिफिट फंड (SBI Magnum Children's Benefit Fund)
SBI मैग्नम चिल्ड्रेन्स बेनिफिट फंड को साल 2002 में लॉन्च किया गया था। इसमें निवेशकों को दो विकल्प मिलते हैं। एक सेविंग प्लान और दूसरा निवेश प्लान है। बच्चों के लिए लॉन्ग टर्म इंवेस्टमेंट के लिहाज से यह प्लान लॉन्च किया गया था। एसबीआई मैग्नम चिल्ड्रेन्स बेनिफिट फंड सेविंग प्लान एक कंजर्वेटिव हाइब्रिड फंड है। इसे डेट और इक्विटी में निवेश किया जाता है। इस योजना ने शुरुआत में 10 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। जानकारों का कहना है कि इस फंड ने पिछले एक साल में 5.3 फीसदी से ज्यादा और पिछले 3 साल में 12 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ रेट हासिल की है।
जानिए किसमें निवेश करना होगा बेहतर
अगर आप अपने बेटे के लिए फंड बनाना चाहते हैं तो सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश नहीं कर सकते हैं। ऐसे में आप एसबीआई मैग्नम फंड में निवेश कर सकते हैं। जानकारों का कहना है कि एसबीआई मैग्नम चिल्ड्रेन बेनिफिट फंड लंबे समय से सुकन्या समृद्धि योजना के मुकाबले बेहतर रिटर्न दे रहा है। दरअसल, इक्विटी फंड लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न देते हैं। हालांकि सुकन्या समृद्धि योजना और एसबीआई मैग्नम चिल्ड्रेन बेनिफिट फंड के बीच सेलेक्शन करना पूरी तरह से case-to-case आधार पर निर्भर करता है।