Sukanya Samriddhi Yojana: सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना में आप अपनी बेटियों का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं। इस योजना के जरिए आप अपनी बेटी की शादी का खर्च भी उठा सकते हैं। इसके साथ ही बेटी की हायर एजुकेशन, करियर से निश्चिंत हो जाएंगे। सरकार ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं अभियान के तहत सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की थी। 10 साल से कम उम्र की बेटी का सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अकाउंट खोला जा सकता है।
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत निवेश करने पर बेहतर रिटर्न मिलता है, इसके साथ ही टैक्स में छूट भी मिलती है। इस स्कीम के तहत 10 साल से कम उम्र की बेटियों के नां अकाउंट खोला जा सकता है। इसमें 18 साल की उम्र पूरी होने के बाद ऑनरशिप बेटी को ट्रांसफर हो जाता है।
मौजूदा समय में इसमें पैसे जमा करने पर 7.6 फीसदी तक का ब्याज मिलता है। इस योजना के तहत निवेश करने पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80-C के तहत टैक्स पर भी छूट मिलती है। इसमें हर साल आप 1.5 लाख रुपये के इन्वेस्टमेंट पर छूट हासिल कर सकते हैं। साथ ही इस योजना में मिलने वाला रिटर्न भी टैक्स फ्री रहता है। हर फाइनेंशियल ईयर यानी 31 मार्च तक सुकन्या स्कीम में निवेश करने पर फाइनेंशियल ईयर में टैक्स छूट का भी फायदा मिलता है।
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आप किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस जाकर अपनी बेटी के नाम से अकाउंट खुलवा सकते हैं। अकाउंट खुलने के बाद 21 साल तक या बेटी के 18 साल होने के बाद उसकी शादी होने तक इसे चालू रखा जा सकता है। बेटी के 18 साल होने पर इस अकाउंट से हायर एजुकेशन के लिए 50 फीसदी राशि निकाली जा सकती है।
इस स्कीम की अच्छी बात ये है कि आपको पूरे 21 साल तक पैसे जमा नहीं करने होते, अकाउंट खोलने से लेकर 15 साल तक ही पैसे जमा किए जा सकते हैं, जबकि बेटी के 21 साल की उम्र तक उन पैसों पर ब्याज मिलता रहेगा। इस स्कीम में 9 साल 4 महीने में रकम डबल हो जाएगी।
इस स्कीम में कितने मिलेंगे पैसे
अगर आप इस स्कीम में हर महीने 3000 रुपये का निवेश करते हैं यानी सालाना 36000 रुपये पर आपको 14 साल बाद 7.6 फीसदी सालाना कंपाउंडिंग के हिसाब से 9,11,574 रुपये मिलेंगे। 21 साल यानी मेच्योरिटी पर यह रकम करीब 15,22,221 रुपये हो जाएगी। अगर आप रोजाना 416 रुपये बचाते हैं तो अपनी बेटी के लिए 65 लाख रुपये फंड एकत्र कर सकते हैं।