Sukanya Samriddhi Yojana: केंद्र सरकार की ओर से कई स्माल सेविंग स्कीम्स (Small Saving Schemes) चला रही है। ये योजनाएं उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी हैं जो थोड़ा-थोड़ा पैसे निवेश करके भविष्य के लिए अच्छा-खासा फंड बनाना चाहते हैं। अगर आप भी अपनी बेटी की शादी या हाएर एजुकेशन के लिए निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana – SSY) में निवेश करना बेहतर साबित हो सकता है। इस योजना के तहत 10 साल या उससे कम उम्र की लड़की के अभिभावक या माता-पिता अकाउंट खुलवा सकते हैं।
इस योजना की खास बात यह है कि इसमें 250 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है। अधिक से अधिक 1.50 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। इसमें ब्याज भी अन्य योजनाओं के मुकाबले अच्छी मिलती है। इसके साथ ही टैक्स छूट में लाभ भी मिलता है। मौजूदा समय में इस योजना में सालाना 7.6 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिल रही है। योजना की मेच्योरिटी 21 साल की है। लेकिन इसमें सिर्फ 14 साल तक ही पैसे जमा करना होता है। बाकी बचे साल के लिए ब्याज जुड़ता रहता है। इस योजना में आपकी ओर से जितना भी निवेश किया जाएगा। मेच्योरिटी पर रिटर्न 3 गुना मिलेगा। मौजूदा ब्याज दरों पर इस स्कीम के जरिए अधिकतम 63.50 लाख रुपये तक की रकम जुटाई जा सकती है।
ब्याज दर: 7.6 फीसदी सालाना
अधिकतम निवेश की लिमिट: 1.50 लाख रुपये सालाना या मंथली 12500 रुपये
अगर यही ब्याज दर बनी रहे और 14 साल तक अधिकतम निवेश करने पर...
आपका कुल निवेश: 22.50 लाख रुपये
मैच्योरिटी पर अमाउंट: 63.65 लाख रुपये
ब्याज का फायदा: 41.15 लाख रुपये
सुकन्या समृद्धि योजना के नियमों के मुताबिक, हर महीने की 5 और अंतिम तारीख के बीच उपलब्ध मिनिमम बैलेंस पर ही ब्याज मिलता है। इसका मतलब यह है कि अगर आप महीने की 5 तारीख से पहले या 5 तारीख तक इसमें निवेश नहीं करते हैं तो आपको उस महीने के लिए ब्याज नहीं मिलेगा। इस पर ब्याज की गणना मासिक आधार पर की जाती है, लेकिन पूरा ब्याज वित्त वर्ष के अंतिम दिन यानी 31 मार्च को क्रेडिट होता है। इन दोनों योजनाओं में ब्याज की कंपाउंडिंग सालाना आधार पर होती है। यही कारण है कि हर महीने की 5 तारीख से पहले पैसा जमा करना फायदा करा सकता है।