Get App

SSY: इस सरकारी स्कीम में करें निवेश, 41 लाख रुपये का मिलेगा फायदा, जानिए कैसे

Sukanya Samriddhi Yojana: अपनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्लानिंग करना शुरू कर दीजिए। इसके लिए सरकारी योजना के तहत सुकन्या समृद्धि योजना में अकाउंट खुलवा सकते हैं। सिर्फ 250 रुपये हर महीने जमा करने पर 15 लाख रुपये मिलेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 19, 2022 पर 3:03 PM
SSY: इस सरकारी स्कीम में करें निवेश, 41 लाख रुपये का मिलेगा फायदा, जानिए कैसे
मोदी सरकार के कार्यकाल में कुछ सरकारी स्‍कीम शुरू की गई हैं, जिनमें निवेश करके मोटा फंड बना सकते हैं।

Sukanya Samriddhi Yojana: केंद्र सरकार की ओर से कई स्माल सेविंग स्कीम्स (Small Saving Schemes) चला रही है। ये योजनाएं उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी हैं जो थोड़ा-थोड़ा पैसे निवेश करके भविष्‍य के लिए अच्‍छा-खासा फंड बनाना चाहते हैं। अगर आप भी अपनी बेटी की शादी या हाएर एजुकेशन के लिए निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए सुकन्‍या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana – SSY) में निवेश करना बेहतर साबित हो सकता है। इस योजना के तहत 10 साल या उससे कम उम्र की लड़की के अभिभावक या माता-पिता अकाउंट खुलवा सकते हैं।

कितना कर सकते हैं निवेश

इस योजना की खास बात यह है कि इसमें 250 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है। अधिक से अधिक 1.50 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। इसमें ब्‍याज भी अन्‍य योजनाओं के मुकाबले अच्छी मिलती है। इसके साथ ही टैक्स छूट में लाभ भी मिलता है। मौजूदा समय में इस योजना में सालाना 7.6 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिल रही है। योजना की मेच्योरिटी 21 साल की है। लेकिन इसमें सिर्फ 14 साल तक ही पैसे जमा करना होता है। बाकी बचे साल के लिए ब्याज जुड़ता रहता है। इस योजना में आपकी ओर से जितना भी निवेश किया जाएगा। मेच्योरिटी पर रिटर्न 3 गुना मिलेगा। मौजूदा ब्याज दरों पर इस स्कीम के जरिए अधिकतम 63.50 लाख रुपये तक की रकम जुटाई जा सकती है।

Buy Now, Pay Later: अकाउंट में बिना पैसे के करें खरीदारी, जानिए क्या है 'बाय नाउ पे लेटर' का फंडा, इन बातों का रखें ध्यान

SSY कैलकुलेटर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें