बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) योजनाएं निवेश और बचत के लिए काफी अच्छा जरिया मानी जाती हैं। बैंकों की तरफ से आम तौर पर 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी प्लान की पेशकश की जाती है। हालांकि आपको इन एफडी प्लान का चुनाव करते वक्त बेहद ही ज्यादा सतर्क भी रहना चाहिए। क्योंकि टेन्योर में थोड़ा सा भी बदलाव आपके इंटरेस्ट रेट पर बड़ा असर डाल सकता है। ऐसे में आईये जानते हैं HDFC बैंक, ICICI बैंक, यस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक में से कहां पर आपको एफडी पर सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है।
