Get App

इन स्मॉलकैप शेयरों पर बिकवाली की सबसे ज्यादा मार, 10 से 93 फीसदी लुढ़के

बाजार की गिरावट में सबसे बड़ा हाथ अमेरिका में रिटेल इनफ्लेशन (US Inflation) में वृद्धि का रहा। इससे छोटे-बड़े सभी शेयरों पर बिकवाली दबाव देखा गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 12, 2022 पर 6:50 PM
इन स्मॉलकैप शेयरों पर बिकवाली की सबसे ज्यादा मार, 10 से 93 फीसदी लुढ़के
विश्लेषकों ने रिटेल इन्वेस्टर्स को सावधानी बरतने की सलाह दी है। उनका कहना है कि मौजूदा माहौल में उन्हें एकमुश्त निवेश करने से बचना चाहिए। अगले दो-तीन महीनों में बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

यह हफ्ता स्टॉक मार्केट्स (Stock Markets) के लिए अच्छा नहीं रहा। सेंसेक्स (Sensex) 491 अंक यानी 0.83 फीसदी गिर गया। निफ्टी (Nifty) भी 141 अंक फिसला। बाजार की गिरावट में सबसे बड़ा हाथ अमेरिका में रिटेल इनफ्लेशन (US Inflation) में वृद्धि का रहा। इससे छोटे-बड़े सभी शेयरों पर बिकवाली दबाव देखा गया। लेकिन, सबसे ज्यादा बिकवाली की मार स्मॉलकैप शेयरों पर पड़ी।

बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 3.4 फीसदी फिसल गया। 76 स्मॉलकैप शेयरों में 10 से 93 फीसदी तक की गिरावट आई। इनमें फोर्ब्स गोकाक, सोलारा एक्टिव फार्मा साइंसेज, जीई पावर इंडिया, स्टोव क्राफ्ट, फेयरकेम ऑर्गेनिक्स, लासा सुपरआर्गेनिक्स, जुबिलेंट इंडस्ट्रीज, जेपी इंफ्राटेक और गति शामिल हैं।

हालांकि, इस दौरान शंकर बिल्डकॉन, जी मीडिया, डीबी रियल्टी, गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स एंक केमिकल्स, ओमेक्स, बटरफ्लाई गांधीमठी और महिंद्रा लाइफस्पेस के शेयर में 32 फीसदी तक की तेजी आई।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के हेड ऑफ रिसर्च विनोद नायर ने कहा, "इस हफ्ते बाजार में काफी उतार-चढ़ाव रहा। आगे बाजार की चाल विदेशी स्टॉक एक्सचेंजों से मिलने वाले संकेतों पर निर्भर करेगी। कंपनियों के नतीजों पर भी बाजार की नजर बनी रहेगी।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें