Fixed Deposit: छोटे फाइनेंस बैंक FD पर दे रहे हैं 6.50 फीसदी का ब्याज, जानें पूरी लिस्ट

कोरोनावायरस के ओमीक्रोन वेरिएंट ने खतरे की घंटी को बजा दिया है। ऐसी परिस्थितियों में एक इमरजेंसी फंड बनाना जरूरी हो जाता है

अपडेटेड Dec 03, 2021 पर 3:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इन फाइनेंस बैंकों में मिल रहा है FD पर सबसे ज्यादा ब्याज

कोरोनावायरस के ओमीक्रोन वेरिएंट ने खतरे की घंटी को बजा दिया है। ऐसी परिस्थितियों में एक इमरजेंसी फंड बनाना जरूरी हो जाता है। आप अपनी बचत को एक इमरजेंसी फंड में जरूर बनाए। अपनी सेविंग का एक हिस्सा लिक्विड एसेट्स में निवेश करें, जिसमें ज्यादा रिटर्न भी मिले। कहीं भी निवेश करने से पहले पूरी तरह मूल्यांकन करें और बैंकों की FD में निवेश करने से पहले मिल रहे ब्याज और बैंक को चेक कर लें।

BankBazaar के आंकड़ों के अनुसार छोटे फाइनेंस बैंक एक साल की FD पर 6.50 प्रतिशत तक की ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक एक साल की FD पर 6.50 फीसदी ब्याज देता है। छोटे फाइनेंस बैंकों में यह सबसे अधिक ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। 1 लाख रुपये की राशि एक साल में बढ़कर 1.07 लाख रुपये हो जाती है। इनमें आपको न्यूनतम निवेश 1,000 रुपये का होता है।

BREAKING NEWS: दूरसंचार विभाग ने वापस की 6000 करोड़ की बैंक गारंटी, Bharti Airtel और VI के शेयरो में दिखा उछाल

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक एक साल की FD पर 6 फीसदी की दर से ब्याज देता है। 1 लाख रुपये की राशि ब्याज के बाद एक साल में बढ़कर 1.06 लाख रुपये हो जाएगी। यहा भी न्यूनतम 1,000 रुपये निवेश  करने होंगे।


इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक एक साल की FD पर 5.85 फीसदी ब्याज देता है। 1 लाख रुपये की राशि एक साल में बढ़कर 1.06 लाख रुपये हो जाती है।

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank) एक साल की एफडी पर 4.85 फीसदी ब्याज देता है। 1 लाख रुपये की राशि एक साल में बढ़कर 1.05 लाख रुपये हो जाती है। आवश्यक न्यूनतम निवेश 1,000 रुपये करना होगा।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।