वॉल स्ट्रीट (Wall Street) शुक्रवार को निचले स्तर पर बंद हुआ क्योंकि यूक्रेन युद्ध पिछले महीने अमेरिकी नौकरियों की वृद्धि में आई तेजी पर भारी पड़ गया। अमेरिका में नौकरियों में आई हुई तेजी ने अर्थव्यवस्था में मजबूती की ओर इशारा किया था। 11 major S&P sector indexes में से अधिकांश में गिरावट आई, जिसमें फाइनेंशियल शेयरों में सबसे ज्यादा 2% की गिरावट देखने को मिली। निवेशक इस बात से चिंतित थे कि मॉस्को के खिलाफ पश्चिमी देशों द्वारा लगाये गये प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली पर क्या असर डाल सकते हैं।
