Get App

ट्विन टावर्स पर हमले से अमेरिकी बाजार में मचा था कोहराम, सेंसेक्स भी लुढ़का था

हमले के दिन अमेरिकी स्टॉक मार्केट्स पर ताला लटका रहा। उस दिन मंगलवार था। अमेरिकी स्टॉक मार्केट्स पर 16 सितंबर तक ताला लटका रहा। 17 सितंबर (सोमवार) के दिन न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज और नैस्डेक खुले

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 08, 2022 पर 4:54 PM
ट्विन टावर्स पर हमले से अमेरिकी बाजार में मचा था कोहराम, सेंसेक्स भी लुढ़का था
सितंबर 2001 में एपल के शेयर का प्राइस सिर्फ 0.31 डॉलर था। अभी इस शेयर का भाव 153.30 डॉलर है। इस तरह इस शेयर ने इनवेस्टर्स का पैसा तीन सौ गुना किया है।

इनसान की तरह स्टॉक मार्केट्स को निगेटिव खबरें पंसद नहीं है। दोनों में दूसरी समानता यह है कि दोनों हर झटके के बाद उबरना जानते हैं। 11 सितंबर, 2001 की सुबह अमेरिका में वर्ल्ड ट्रेड टावर और पेंटागन पर आतंकवादी हमला हुआ। पहले अमेरिकन एयरलाइंस का एक विमान 8:46 बजे नॉर्थ टावर से टकराया। ठीक 17 मिनट बाद 9:03 बजे यूनाइटेड एयरलाइंस का विमान साऊथ टावर से टकराया। ये दोनों टावर वॉल स्ट्रीट के बिल्कुल करीब थे। हमले के दिन अमेरिकी स्टॉक मार्केट्स पर ताला लटका रहा। उस दिन मंगलवार था। आपको यह कहानी बताने का मकसद यह है कि शेयर बाजार कभी खत्म नहीं होते।

एक हफ्ते तक अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंजों पर लटका रहा ताला

अफरातफरी, पैनिक सेलिंग और शेयरों की वैल्यू में संभावित लॉस की आशंका से अमेरिकी स्टॉक मार्केट्स पर 16 सितंबर तक ताला लटका रहा। 17 सितंबर (सोमवार) के दिन न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज और नैस्डेक खुले। उस दिन डाओ जोंस 684 अंक यानी 7.1 फीसदी लुढ़क गया। पूरे हफ्ते अमेरिकी स्टॉक मार्केट्स में गिरावट जारी। शुक्रवार तक डाओ जोंस 14 फीसदी और नैस्डेक 16 फीसदी गिर गए थे। एसएंडपी 500 में भी हफ्ते के दौरान 11.6 फीसदी फिसला था। इस दौरान इनवेस्टर्स के 1.4 लाख करोड़ डॉलर डूब गए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें