Veteran investor Mark Mobius ने बताया यूक्रेन संकट के बीच क्यों चढ़ रहा बिटकॉइन

बीते शुक्रवार (25 फरवरी) को बिटकॉइन का भाव 28,91,714 डॉलर था। 1 मार्च को इसका भाव 32,92,741 डॉलर पर पहुंच गया

अपडेटेड Mar 01, 2022 पर 5:30 PM
Story continues below Advertisement
मार्क मोबियस ने यूक्रेन क्राइसिस के बीच इनवेस्टर्स को थोड़ा गोल्ड खरीदने की सलाह दी। अनिश्चित समय में गोल्ड निवेश का सबसे सुरक्षित माध्यम माना जाता है।

पिछले एक हफ्ते में बिटकॉइन (Bitcoin) के प्राइसेज में जबर्दस्त तेजी देखने को मिली है। बीते शुक्रवार (25 फरवरी) को इसका भाव 28,91,714 डॉलर था। 1 मार्च को इसका भाव 32,92,741 डॉलर पर पहुंच गया। इस तरह सिर्फ 5 दिन में इसका भाव करीब 14 फीसदी (13.87%) चढ़ चुका है। इस तेजी ने इनवेस्टर्स को हैरान किया है। यूक्रेन क्राइसिस (Ukraine Crisis) के बीच आखिर बिटकॉइन में तेजी की क्या वजह है? मशूहर इनवेस्टर मार्क मोबियस (Mark Mobius) ने इसकी वजह बताई है।

मार्क मोबियस ने कहा है कि बिटकॉइन में आई हालिया तेजी की वजह यह है कि रूस के लोग बिटकॉइन खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा, "रूसी लोगों को ऐसा जरिया चाहिए जिससे वे पैसा और अपनी वेल्थ बाहर भेज सकें।" सोमवार को बिटकॉइन के भाव में 10 फीसदी उछाल देखने को मिला था। इसकी वजह रूस पर अमेरिकी और यूरोपीय देशों द्वारा लगाया आर्थिक प्रतिबंध था।

यह भी पढ़ें : Best Mutual Funds: म्यूचुअल फंड्स की इन 5 स्कीमों का शानदार प्रदर्शन, सिर्फ 2 साल में पैसे दोगुना से ज्यादा किए


यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद अमेरिका और यूरोपीय देशों ने रूस के बैंकों और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं। इससे रूस के लोगों के लिए अपना पैसा बाहर भेजने का रास्ता बंद हो गया है। इसके अलावा अमेरिका ने रूस के कुछ अमीरों के पर्सनल वेल्थ भी रोक लगा दी है।

मोबियस ने कहा कि अगर बिटकॉइन का जरिया न हो तो रूस के लोगों के लिए पैसे बाहर भेजने का कोई रास्ता नहीं है। पैसे भेजने के दूसरे सभी माध्यम उनके लिए बंद हो चुके हैं। उन्होंने यूक्रेन क्राइसिस के बीच इनवेस्टर्स को अपने पोर्टफोलियो को डायवर्सिफाय करने का सलाह दी। उन्होंने कहा कि इनवेस्टर्स को थोड़ा गोल्ड खरीदना चाहिए।

उन्होंने कहा, "गोल्ड में भी इनवेस्टमेंट करना ठीक है। मैंने पहले भी कई बार कहा है कि इनवेस्टर्स के पास थोड़ा फिजिकल गोल्ड होना बहुत जरूरी है।" गोल्ड को अनिश्चित समय में इनवेस्टमेंट के लिए सबसे सुरक्षित माध्यम माना जाता है। यूक्रेन क्राइसिस शुरू होने के बाद से गोल्ड में शानदार तेजी आई है। फरवरी में इसका भाव 6 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है। स्पॉट गोल्ड का भाव 1,908 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।