दुनियाभर में मशूहर इनवेस्टर वॉरेन बफे (Warren Buffet) हर साल अपने शेयरहोल्डर्स को एक लेटर लिखते हैं। इस ओपन लेटर का इंतजार दुनियाभर के इनवेस्टर्स को रहता है। इससे इनवेस्टमेंट को लेकर बफे की स्ट्रैटेजी (Buffet's investment Strategy) और माइंडसेट का पता चलता है। शनिवार को बफे ने 2021 के लिए अपना एनुअल लेटर रिलीज किया है। आइए इस लेटर की 10 बड़ी बातें जानते हैं।
1. किसी कंपनी में हमारी जितनी भी हिस्सेदारी हो, हमारा लक्ष्य बिजनेसेज में सार्थक इनवेस्टमेंट करना है। हम टिकाऊ इकोनॉमिक एडवॉन्टेज और फर्स्ट-क्लास सीईओ को ध्यान में रख इनवेस्ट करते हैं। कृपया यह ध्यान में रखें कि हम लॉन्ग टर्म बिजनेस परफॉर्मेंस की अपनी उम्मीद के आधार पर इनवेस्ट करते हैं। सबसे अहम बात यह है कि मैं और चार्ली (वाइस-चेयरमैन चार्ली मुंगेर) स्टॉक पिकर्स नहीं हैं, हम बिजनेस पिकर्स हैं।
2. मार्केट वैल्यू के लिहाज से एपल हमारे पोर्टफोलियो का रनर-अप है। इसमें हमारी हिस्सेदारी 5.55 फीसदी है, जो एक साल पहले के 5.39 फीसदी से ज्यादा है। यह वृद्धि बहुत कम है, लेकिन ध्यान रखें कि 2021 में एपल का 0.1 फीसदी मुनाफा 10 करोड़ डॉलर के बराबर है। एपल में इनवेस्टमेंट बढ़ाने के लिए हमने बर्कशायर फंड्स का इस्तेमाल नहीं किया। एपल के रिपर्चेजेज की वजह से यह हुआ।
3. लॉन्ग-टर्म इंट्रेस्ट रेट काफी समय से लो बना हुआ है। इससे प्रोडक्टिव इनवेस्टमेंट के प्राइसेज बढ़ते हैं। इसके दायरे में शेयर, अपार्टमेंट्स, फॉर्म्स, ऑयल वेल्स सहित कई चीजें आती हैं। वैल्यूएशंस पर दूसरे फैक्टर्स भी असर डालते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा असर इंट्रेस्ट रेट्स का पड़ता है।
4. राइटिंग की तरह टीचिंग ने मुझे अपनी सोच को डेवलप करने और स्पष्ट रखने में मदद की है। चार्ली इसे Orangutan Effect कहते हैं। अपनी सोच दूसरों को बताने से थिंकिंग की आपकी स्किल निखरती है।
5. चार्ली और मैं कई बार बहुत ज्यादा कैश-पॉजिशंस का सामना किया है। यह अनुभव बहुत अच्छा नहीं रहा है। लेकिन, यह स्थिति कभी स्थायी साबित नहीं हुई है।
6.चार्ली और मैंने यह वादा किया है कि बर्कशायर के पास हमेशा 30 अरब डॉलर से ज्यादा कैश और इक्विलेंट होगा। हम आपकी कंपनी को हमेशा बहुत मजबूत बनाए रखना चाहते हैं। हम काफी उन लोगों पर निर्भर नहीं रहना चाहते, जिन्हें हम जानते नहीं।
7. अगर छोटी अवधि में मुनाफा कमाने के लिए हमारे शेयरों में इनवेस्ट किया जाता है तो हमारे शेयरों की ट्रांजेक्शन वैल्यू और उतार-चढ़ाव दोनों में इजाफा होगा। इससे रिपर्चेज के जरिए हमें वैल्यू क्रिएट करने का बड़ा मौका मिलेगा।
8. मेरा सबसे मुश्किल ऑडियंस मेरा 11 साल का ग्रैंडसन था। फिफ्थ ग्रेड का यह स्टूडेंट अपनी सीट पर तब तक कुलबुलाता दिखता था, जब तक मैं कोका-कोला और उसे तैयार करने के सीक्रेट फॉर्मूला की चर्चा नहीं करता था। फिर मैं समझ गया कि सीक्रेट जानने में बच्चों की बहुत दिलचस्पी होती है।