माधवी पुरी बुच सेबी की नई चेयरपर्सन नियुक्त, लेंगी अजय त्यागी की जगह

ये मार्केट रेगुलेटर सेबी की सर्वोच्च कमान संभालने वाली पहली महिला होंगी। बता दें कि वर्तमान सेबी प्रमुख अजय त्यागी का कार्यकाल 28 फरवरी को पूरा हो गया है.

अपडेटेड Feb 28, 2022 पर 4:31 PM
Story continues below Advertisement
माधवी पुरी बुच सेबी की पूर्व होल टाइम मेंबर रह चुकी हैं। इसके पहले इनको सेबी द्वारा बनाई गई एक टेक्नोलॉजी कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था.

वित्त मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने CNBC-TV18 से इस बात की पुष्टि की है कि माधवी पुरी बुच (Madhabi Puri Buch) को सेबी के अगले चेयर पर्सन के तौर पर नामित किया गया है। ये मार्केट रेगुलेटर सेबी की सर्वोच्च कमान संभालनें वाली पहली महिला होंगी। बता दें कि वर्तमान सेबी प्रमुख अजय त्यागी का कार्यकाल 28 फरवरी को पूरा हो गया है।

गौरतलब है कि माधवी पुरी बुच सेबी की पूर्व होल टाइम मेंबर रह चुकी हैं। इसके पहले इनको सेबी द्वारा बनाए गए एक टेक्नोलॉजी कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। यह भी बता दें कि बुच सेबी के इस सर्वोच्च पद को संभालने वाली पहली महिला ही नहीं है बल्कि वे प्राइवेट सेक्टर से जुड़ी एक ऐसी पहली हस्ती हैं जो सेबी के सर्वोच्च कमान को अपने हाथ में लेंगी।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत आईसीआईसीआईसी बैंक से की और फरवरी 2009 से मई 2011 तक आईसीआईसीआई के एमडी और सीईओ के पद पर रहीं। उसके बाद 2011 में वह सिंगापुर चली गईं जहां उन्होंने Greater Pacific Capital LLP में बड़ी जिम्मेदारी के पद पर काम किया।


गौरतलब है कि स्टॉक मार्केट इस बात का बड़ी बेसर्बी से इंतजार कर रहा था कि क्या सेबी को नया चेयरमैन मिलेगा या फिर वर्तमान चेयरमैन अजय त्यागी को ही एक्सटेंशन मिल जाएगा।

भारतीय बाजारों में वर्तमान स्तरों से बड़ी गिरावट की संभावना नहीं:   ह्यू यंग

यह भी बता दें कि वित्त मंत्रालय ने अक्टूबर महीने में ही सेबी के चेयरमैन पद के आवेदन मंगाए थे और इस आवेदन के जमा करने के अंतिम तिथि 6 दिसंबर थी। 22 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने कहा था कि इस पोस्ट के लिए शॉर्ट लिस्टिंग अभी होनी है।

रेगुलेटरों की नियुक्ति की प्रक्रिया के तहत कैबिनेट सेक्रेटरी के अध्यक्षता वाली फाइनेंशियल सेक्टर रेगुलेटरी अप्वाइंटमेंट सर्च कमिटी कैन्डिडेंट्स की शॉर्ट लिस्टिंग करती है इसके बाद होने वाली चर्चा में FSRASC पीएम के अध्यक्षता में बनने वाली अपाइंटमेंट कमिटी के सामने शॉर्ट लिस्ट किए गए नाम को प्रस्तावित करती है। फिर इस समिति की मंजूरी मिलने के बाद सेबी चेयरमैन की नियुक्ति होती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।