Get App

बैंक FD से ज्यादा ब्याज कमाने का मौका दे रहा एडलवाइज का यह NCD, जानिए इसकी खास बातें

इस एनसीडी इश्यू में मिनिमम 10,000 रुपये का निवेश करना होगा। एनसीडी को सिर्फ डीमैटेरियलाइज्ड फॉर्म में रखना होगा। इसलिए इस एनसीडी में निवेश करने के लिए डीमैट होना जरूरी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 06, 2022 पर 3:13 PM
बैंक FD से ज्यादा ब्याज कमाने का मौका दे रहा एडलवाइज का यह NCD, जानिए इसकी खास बातें
अगर आप डेट में इनवेस्टमेंट से रेगुलर इनकम पाना चाहते हैं तो यह इश्यू आपके लिए अच्छा है। जब बैंकों के फिक्स्ड डिपॉजिट में बहुत कम इंट्रेस्ट मिल रहा है, यह इश्यू आपको बहुत अट्रैक्टिव इंट्रेस्ट ऑफर कर रहा है।

अगर आप बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट से ज्यादा इंट्रेस्ट कमाने के मौके की तलाश में हैं तो आपके लिए एडलवाइज हाउसिंग फाइनेंस (Edelweiss Housing Finance) का नॉन-कनवर्टिेबल डिबेंचर (NCD) सही रहेगा। कंपनी एनसीडी के जरिए 300 करोड़ रुपये तक जुटाने जा रही है। यह इश्यू बुधवार (6 अप्रैल) को निवेश के लिए खुल गया है।

9.70 फीसदी तक ब्याज कमाने का मौका

इस इश्यू में एलॉटमेंट 'पहले आओ, पहले पाओ' (First Come First Served) के आधार पर होगा। इनवेस्टर्स को डिबेंचर्स के 10 सीरीज में से सिलेक्ट करने का ऑप्शन होगा। डिबेंचर की अवधि 24 महीने से 120 महीने है। इन पर इनवेस्टर्स को 8.50 फीसदी से 9.70 फीसदी तक ब्याज मिलेगा। इंट्रेस्ट का पेमेंट मंथली, एनुअल और क्युमुलेटिव आधार पर होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें