Get App

Zerodha के निखिल कामत ने बताया, क्रिप्टोकरंसीज के लिए क्या लेकर आएगा अगला दशक

टॉप सोर्सेस ने बताया कि सरकार के संसद के मौजूदा विंटर सेशन में क्रिप्टोकरंसी पर बिल लाने की उम्मीद कम है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 16, 2021 पर 10:43 AM
Zerodha के निखिल कामत ने बताया, क्रिप्टोकरंसीज के लिए क्या लेकर आएगा अगला दशक
जिरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत ने ट्विटर के माध्यम से क्रिप्टोकरंसी पर अपनी राय दी है

भले ही सरकार मौजूदा विंटर सेशन के दौरान संसद में क्रिप्टोकरंसी (cryptocurrency) पर बिल लाने पर विचार कर रही है, इस बीच जिरोधा (Zerodha) के को-फाउंडर निखिल कामत ने ट्विटर पर यह बताया कि अगले दशक में क्रिप्टोकरंसी का क्या हो सकता है। माना जा रहा है कि सरकार के इस बिल से भारत में सभी प्राइवेट क्रिप्टोकरंसी पर प्रतिबंध लग सकता है।

कामत ने ट्वीट किया, “मुझे लगता है कि अगले दशक में गोल्ड और क्रिप्टो के बीच विपरीत सह-संबंध स्थापित होने जा रहा है। लोग क्रिप्टो को शॉर्ट करने के लिए गोल्ड खरीद सकता हैं और इसका उलट सौदा कर सकते हैं।”

विंटर सेशन में बिल पेश होने की उम्मीद कम

वहीं, टॉप सोर्सेस ने बताया कि सरकार के संसद के मौजूदा विंटर सेशन में क्रिप्टोकरंसी पर बिल लाने की उम्मीद कम है। वहीं यह संकेत भी मिल रहे हैं कि जब भी बिल लाया जाएगा, उसे स्टेकहोल्डर्स के साथ पर्याप्त विचार विमर्श के बाद ही संसद की स्थायी समिति के पास भेजा जाएगा।

भले ही इसे विंटर सेशन के सरकार के विधायी कार्य में लिस्ट किया गया है, लेकिन यह बिल “रिजर्व बैंक द्वारा आधिकारिक डिजिटल करंसी तैयार करने के लिए सुविधाजनक ढांचा तैयार करने” का प्रयास करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें