म्यूचुअल फंड्स, एआईएफ जैसे मार्केट-लिंक्ड प्रोडक्ट्स में बढ़ रही लोगों की दिलचस्पी

इंडिया में परिवारों का फाइनेंशियल एसेट्स करीब 19.3 लाख करोड़ डॉलर है। पिछले कुछ सालों में देश में फाइनेंशियल एसेट बेस का काफी विस्तार हुआ है। इसकी वजह यह है कि इनवेस्टर्स अब बैंक डिपॉजिट्स की जगह दूसरे ऑप्शंस में दिलचस्पी दिखा रहे हैं

अपडेटेड Mar 14, 2026 पर 3:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पीएमएस का मार्केट्स भी करीब 7 गुना हो गया है। यह करीब 1.5 लाख करोड़ से बढ़कर करीब 11 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

सेविंग्स के लिए परिवारों का झुकाव ट्रेडिशनल बैंक डिपॉजिट्स से मार्केट लिंक्ड इनवेस्टमेंट्स की तरफ बढ़ रहा है। मार्केट लिंक्ड इनवेस्टमेंट्स में म्यूचु्अल फंड्स, पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज (पीएमएस) और अल्टरनेटिव इनवेस्टमेंट फंड्स (एआईएफ) आते हैं। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के एमडी एवं सीईओ वी वैद्यनाथन ने मनीकंट्रोल के एक प्रोग्राम में कही।

परिवारों के वेल्थ स्ट्रक्चर में आ रहा बदलाव

वैद्यनाथन ने मनीकंट्रोल के ग्लोबल वेल्थ समिट में भारत में परिवारों की वेल्थ स्ट्रक्चर में आ रहे बदलाव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में देश में फाइनेंशियल एसेट बेस का काफी विस्तार हुआ है। इसकी वजह यह है कि इनवेस्टर्स अब बैंक डिपॉजिट्स की जगह दूसरे ऑप्शंस में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।


परिवारों का फाइनेंशियल एसेट्स 19 लाख करोड़

उन्होंने कहा, "अभी इंडिया में परिवारों का फाइनेंशियल एसेट्स करीब 19.3 लाख करोड़ डॉलर है। परिवारों के एसेट्स में फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स की हिस्सेदारी बढ़ रही है।" दूसरे इनवेस्टमेंट प्रोडक्ट्स में दिलचस्पी बढ़ने के बावजूद अभी परिवारों की सेविंग्स में बैंक डिपॉजिट्स की बड़ी हिस्सेदारी है। उन्होंने कहा कि अभी परिवारों के बैंक में 150 लाख करोड़ रुपये जमा हैं। इससे इंडिया के सेविंग्स ईकोसिस्टम में बैंकिंग सिस्टम के महत्व का पता चलता है।

अब भी परिवारों का काफी पैसा बैंक डिपॉजिट में

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के एमडी ने कहा, "परिवारों का काफी ज्यादा पैसा बैंक डिपॉजिट में हैं लेकिन म्यूचुअल फंड्स की ग्रोथ अच्छी है। बीते दशक में बैंक डिपॉजिट्स काफी बढ़ा है। इससे परिवारों की बढ़ती सेविंग्स का संकेत मिलता है। बीते 10 सालों में बैंक डिपॉजिट्स 2.6 फीसदी बढ़कर आज 240 लाख करोड़ रुपये हो गया है।"

मार्केट लिंक्ड प्रोडक्ट्स की अच्छी ग्रोथ 

उन्होंने कहा कि बैंक डिपॉजिट्स बढ़ने के साथ ही मार्केट लिंक्ड इनवेस्टमेंट प्रोडेक्ट्स की अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। पिछले कुछ सालों में म्यूचुअल फंड्स में कुल निवेश सात गुना हो गया है। यह करीब 80 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। इससे कैपिटल मार्केट्स में इनवेस्टर्स का पार्टिसिपेशन बढ़ने का संकेत मिलता है। पीएमएस का मार्केट्स भी करीब 7 गुना हो गया है। यह करीब 1.5 लाख करोड़ से बढ़कर करीब 11 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

यह भी पढ़ें: Middle East Crisis: क्या घरों में पाइप लाइन गैस सप्लाई में भी आ सकती है रुकावट?

एआईएफ मार्केट 12 गुना हो चुका है

वैद्यनाथन ने कहा कि एआईएफ मार्केट करीब 12 गुना हो गया है। यह 1 लाख करोड़ से बढ़कर करीब 12 लाख करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने कहा कि आप आसानी से देख सकते हैं कि पैसा इनवेस्टमेंट की तरफ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि फाइनेंशियल इंस्टीटूयूशंस इस बदलाव के साथ तालमेल बैठाने की कोशिश कर रहे है। वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज का दायरा बढ़ रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।