IRCTC Bharat Gaurav Train Tour Package: आईआरसीटीसी समय-समय पर यात्रियों के लिए टूर पैकेज लाता रहता है, जिसमें उन्हें देश-विदेश घूमने का मौका मिलता है। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation – IRCTC) भारत गौरव ट्रेन की मदद से यात्रियों के लिए कम दाम में कई टूर पैकेज लाता रहता है। इस बार भी IRCTC आठ दिनों में देश की कई जगह सिर्फ 14,000 रुपये में घूमा रहा है। ये टूर पैकेज अगले अक्टूबर महीने से शुरू होने वाला है।
IRCTC भारत गौरव ट्रेन टूर पैकेज
IRCTC के काशी-गया पवित्र पिंड दान यात्रा (Kashi-Gaya Pavithra Pind Daan Yatra) नाम के टूर पैकेज के जरिये आप कई खूबसूरत जगह घूम सकते हैं। इस दौरान आप भारत गौरव ट्रेन में 2AC, 3AC और SL क्लास में यात्रा कर सकते हैं। इस टूर पैकेज में आपको गया, बनारस और प्रयागराज घूमने का मौका मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट https://irctctourism.com/ पर विजिट कर सकते हैं।
ये टूर पैकेज 8 दिन और 7 रात का है। IRCTC के टूर पैकेज में बोर्डिंग और डिबोर्डिंग स्टेशन सिकंदराबाद, काजीपेट, खम्मम, विजयवाड़ा, एलुरु, राजमुंदरी, समालकोट, पेंदुर्ती, विजयनगरम, पलासा, ब्रह्मपुर, खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, कटक, भद्रक और बालासोर होंगे। ये टूर पैकेज 8 अक्टूबर से शुरू होगा। ये टूर पैकेज सिकंदराबाद से शुरू होगा।
IRCTC के टूर पैकेज में इकोनॉमी, स्टैंडर्ड और कंफर्ट क्लास है जिसके लिए यात्रियों को 13,900 रुपये से लेकर 29,300 रुपये चुकाने होंगे। यानी, इस टूर पैकेज की शुरूआता 13,900 रुपये में हो रही है। 13,900 रुपये मं 8 दिनों का ट्रेन टूर पैकेज मिल रहा है जिसमें आपको गया, बनारस और प्रयागराज जैसी जगह घूमाई जाएगी।