IRCTC शुरू कर रहा है गंगा पुष्करला यात्रा, भारत गौरव ट्रेन से कराएगी दर्शन, जानिए पूरी डिटेल्स

IRCTC: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने 'गंगा पुष्करला यात्रा: पुरी-काशी-अयोध्या' (‘Ganga Pushkarala Yatra: Puri-Kashi-Ayodhya’) के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाने का प्रस्ताव दिया है। यह रेल टूर पैकेज 18 अप्रैल 2023 को सिकंदराबाद से शुरू होगा

अपडेटेड Mar 29, 2023 पर 6:29 PM
यह रेल टूर पैकेज 18 अप्रैल 2023 को सिकंदराबाद से शुरू होगा।

IRCTC: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने 'गंगा पुष्करला यात्रा: पुरी-काशी-अयोध्या' (‘Ganga Pushkarala Yatra: Puri-Kashi-Ayodhya’) के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाने का प्रस्ताव दिया है। यह रेल टूर पैकेज 18 अप्रैल 2023 को सिकंदराबाद से शुरू होगा। 7 रात और आठ दिनों के इस दौरे का अंत 25 अप्रैल 2023 को सिकंदराबाद में होगा। इस दौरान सिकंदराबाद, काजीपेट, खम्मम, विजयवाड़ा, एलुरु, राजमुंदरी, समालकोट, विशाखापत्तनम और विजयनगरम स्टेशन पर ट्रेन रूकेगी। यानी, इन स्टेशनों से ट्रेन में चढ़ा और उतरा जा सकता है। इस 8 दिनों की यात्रा में लोगों को छह महत्वपूर्ण तीर्थ और हैरिटेज प्लेस दिखाए जाएंगे।

ये है पूरी लिस्ट

टूरिस्ट स्पेशल ट्रेन - पुरी, कोणार्क, गया, वाराणसी, अयोध्या और प्रयागराज जाएगी।


पुरी - भगवान जगन्नाथ मंदिर

कोणार्क - सूर्य मंदिर और समुद्र तट

गया - विष्णु पाड़ा मंदिर

वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर और गलियारा, काशी विशालाक्षी, अन्नपूर्णा देवी मंदिर और शाम की गंगा आरती

अयोध्या - सरयू नदी पर राम जन्म भूमि, हनुमानगढ़ी और आरती

प्रयागराज - त्रिवेणी संगम, हनुमान मंदिर और शंकर विमान मंडपम

इतनी सीट होती है रिजर्व

ट्रेन में तीन तरह की क्लास होती हैं- सेकेंड एसी, थर्ड एसी और स्लीपर क्लास। कुल 656 यात्री बैठ सकते हैं, जिनमें से 44 यात्री सेकंड एसी में, 180 यात्री थर्ड एसी में, और 432 यात्री स्लीपर क्लास में हैं।

किराया

स्लीपर क्लास में यात्रा करने के लिए, एक यात्री को सिंगल शेयर के लिए 15,300 रुपये और डबल शेयर के लिए 13,955 रुपये का पेमेंट करना होगा। थर्ड एसी के लिए एक यात्री को सिंगल शेयर के लिए 24,085 रुपये और डबल शेयर के लिए 22,510 रुपये का पेमेंट करना होगा। सेकेंड एसी में रेल यात्रा के लिए सिंगल शेयरिंग के लिए 31,510 रुपये और डबल शेयरिंग के लिए 29,615 रुपये देने होंगे।

यहां कर सकते हैं बुकिंग

भारतीय रेलवे भारत गौरव ट्रेन योजना के तहत रेल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए लगभग 33% रियायत दे रहा है। ये डिस्काउंट टूर पैकेज में शामिल है। कन्फर्म टिकट वाले ही ट्रेन में सवार हो सकेंगे। ट्रेन की बुकिंग www.irctctourism.com पर जाकर की जा सकती है। किसी भी तरह की दिक्कत होने पर आईआरसीटीसी से 8287932228/8287932229 पर संपर्क किया जा सकता है।

इनवेस्टमेंट गुरु जिम रोजर्स ने निवेशकों को दी बुरी खबर, '2008 से भी बड़ा हो सकता है संकट'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।