IRCTC लेकर आया दुबई घूमने का धांसू मौका, इतने कम में शायद ही दोबारा मिलेगा ऑफर

IRCTC: भारत से भी बड़ी संख्या में हर साल ट्रैवलर्स दुबई घूमने और नौकरी करने के लिए जाते हैं। अगर आप भी दुबई घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको इंडियन रेलवे के जबरदस्त टूर पैकेज ऑफर किया जा रहा है। आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में..

अपडेटेड Jan 15, 2023 पर 5:30 PM
IRCTC दुबई का 5 रात और 6 दिन का टूर पैकेज लेकर आया है।

IRCTC: कोरोना का डर फिर से इंटरनेशनल हॉलिडे पर हावी हो इससे पहले आप दुबई घूम सकते हैं। बजट में विदेश घूमने का मन है तो नए साल 2023 में जाने का अच्छा मौका है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation – IRCTC) आपके लिए बजट में समाने वाला टूर पैकेज लेकर आया हुआ है। आप जनवरी और फरवरी में विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो उसके लिए अभी से बुकिंग कर सकते हैं। भारत से भी बड़ी संख्या में हर साल ट्रैवलर्स दुबई घूमने और नौकरी करने के लिए जाते हैं। अगर आप भी दुबई घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको इंडियन रेलवे के जबरदस्त टूर पैकेज ऑफर किया जा रहा है। आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में..

6 दिन का है टूर पैकेज

IRCTC दुबई का 5 रात और 6 दिन का टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज में दुबई का पॉम ट्री, नाइट सफारी, क्रूज राइड कराया जाएगा। आप दुबई में अकेले, परिवार या दोस्तों के साथ घूम सकते हैं। साथ ही दुबई के समुद्र किनारे लहरों के साथ खेल सकते हैं।


मिलेंगी यह सभी सर्विस

दुबई जाने के लिए मध्यप्रदेश के भोपाल से फ्लाइट मिलेगी। ये टूर पैकेज भोपाल से शुरू है। पहले आपको भोपाल से दिल्ली लाया जाएगा और उसके बाद फ्लाइट से दुबई ले जाया जाएगा। टूर पैकेज में फ्लाइट, होटल और फूड (ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर) का खर्च शामिल है। अपने पर्सनल खर्च के लिए आपको स्वयं खर्च करना होगा। इस टूर पैकेज में लोकल घूमने के लिए बस की सुविधा दी जाएगी। साथ ही टूरिस्ट गाइड की सुविधा भी मिलेगी। इस टूर पैकेज में दुबई का वीजा भी IRCTC दिलाएगा। आपको पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।

इतना आएगा खर्च

आईआरसीटीसी की वेबसाइट के अनुसार अगर एक व्यक्ति दुबई जाएगा तो आपको 1,08,100 रुपये देने होंगे। 2 व्यक्ति के लिए 1,04,900 रुपये प्रति व्यक्ति के लिए देने होंगे। अगर 3 लोगों के लिए टूर पैकेज लेते हैं तो हर एक व्यक्ति के लिए 1,02,100 रुपये देने होंगे। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट https://irctctourism.com/ पर विजिट कर सकते हैं।

Union Budget 2023: इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स को सस्ता करने के लिए बजट में उपायों का ऐलान कर सकती हैं निर्मला सीतारमण

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।