IRCTC दे रहा है थाईलैंड घूमने का धांसू मौका, दोबारा नहीं मिलेगा इतने कम में जानें का मौका

IRCTC: क्या आप भी विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं लेकिन ज्यादा महंगा होने के कारण ऐसा नहीं कर पाते। आप भी सस्ते में विदेश घूम सकते हैं। अगर आप भी फरवरी या मार्च में सस्ते में विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके पास अच्छा मौका है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation – IRCTC) थाईलैंड का टूर पैकेज लेकर आया है

अपडेटेड Feb 04, 2023 पर 6:47 PM
IRCTC: Thailand ExoticTour के नाम से टूर पैकेज लेकर आया है।

IRCTC: क्या आप भी विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं लेकिन ज्यादा महंगा होने के कारण ऐसा नहीं कर पाते। आप भी सस्ते में विदेश घूम सकते हैं। अगर आप भी फरवरी या मार्च में सस्ते में विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके पास अच्छा मौका है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation – IRCTC) थाईलैंड का टूर पैकेज लेकर आया है। आप इसके लिए अभी से बुकिंग करा सकते हैं। आइए जानते हैं टूर पैकेज की डिटेल्स..

यहां से शुरू होगा टूर पैकेज – जयपुर से बैंकॉक

IRCTC ने एक्जॉटिक थाईलैंड टूर पैकेज (Exotic Thailand Tour Package) के नाम से टूर पैकेज लेकर आया है। यह टूर पैकेज 17 फरवरी से शुरू हो रहा है। 22 फरवरी को आप वापिस आ जाएंगे। ये टूर पैकेज कोलकाता से शुरू होगा। आपको जयपुर से थाइलैंड (Kolkata to Thailand) तक की फ्लाइट टिकट मिलेगी। ये टूर पैकेज जयपुर से शुरू होगा।


6 दिन का है थाईलैंड का टूर पैकेज – दिखाई जाएंगी ये जगह

IRCTC थाईलैंड का 5 रात और 6 दिन का टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज में आप थाइलैंड (Thailand), बैंकॉक (Bangkok) और पटाया (Pattaya) दिखाया जाएगा। आप इन जगहों पर अकेले, परिवार या दोस्तों के साथ घूम सकते हैं। इस पैकेज के तहत थाईलैंड की जगहों पर घूम सकते हैं। समुद्र किनारे लहरों के साथ खेल सकते हैं और यहां के लोकल कुजीन का मजा ले सकते हैं।

थाईलैंड टूर पैकेज का खर्च

आईआरसीटीसी की वेबसाइट के अनुसार अगर एक व्यक्ति सफर करेगा तो एक आपको 58,405 रुपये देने होंगे। 2 व्यक्ति के लिए 49,915 रुपये एक व्यक्ति के लिए देने होंगे। अगर 3 लोगों के लिए टूर पैकेज लेते हैं तो हर एक व्यक्ति के लिए 49,915 रुपये देने होंगे। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट https://irctctourism.com/ पर विजिट कर सकते हैं।

IRCTC दे रहा है ये टूर पैकेज IRCTC दे रहा है ये टूर पैकेज

मिलेंगी यह सभी सर्विस

जयपुर से बैंकॉक जाने के लिए फ्लाइट मिलेगी। टूर पैकेज में फ्लाइट, होटल और फूड का खर्च शामिल है। अपने पर्सनल खर्च के लिए आपको स्वयं खर्च करना होगा। इस टूर पैकेज में लोकल घूमने के लिए बस की सुविधा दी जाएगी। बाकी जानकारी आपको वेबसाइट पर मिल जाएगी।

Adani Enterprises की 1000 करोड़ रुपये की बॉन्ड योजना ठंडे बस्ते में, पिछले महीने ही होने वाला था लॉन्च

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।