वैलेंटाइन पर जाएं कश्मीर, 25000 में फ्लाइट, होटल और फूड सब शामिल, दोबारा नहीं मिलेगा इतने कम में जानें का मौका

IRCTC Kashmir Tour Package: फरवरी में वैलेंटाइन के मौके पर कश्मीर घूमने का अपना मजा है क्योंकि इस समय कश्मीर का गुलमर्ग बर्फ की सफेद चादर से ढका रहता है। अगर आपकी किस्मत अच्छी रही तो आप फरवरी के महीने में स्नोफॉल भी देख सकते हैं। IRCTC आपके लिए सस्ता और अच्छा मौका कश्मीर घूमने के लिए लाया है

अपडेटेड Jan 28, 2023 पर 11:03 AM
Story continues below Advertisement
IRCTC कश्मीर का पैकेज 6 दिन और 5 रातों का है।

IRCTC Kashmir Tour Package: फरवरी में वैलेंटाइन के मौके पर कश्मीर घूमने का अपना मजा है क्योंकि इस समय कश्मीर का गुलमर्ग बर्फ की सफेद चादर से ढका रहता है। अगर आपकी किस्मत अच्छी रही तो आप फरवरी के महीने में स्नोफॉल भी देख सकते हैं। IRCTC आपके लिए सस्ता और अच्छा मौका कश्मीर घूमने के लिए लाया है। कश्मीर टूर पैकेज की खासियत है कि इसमें 6 दिन के टूर पैकेज में आपको आने जाने की फ्लाइट, होटल और खाना पीना सब मिलेगा। इंडियन रेलवे की सहायक कंपनी इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation IRCTC) कश्मीर घुमने का सस्ता टूर पैकेज ऑफर कर रही है। आइए जानते हैं इस टूर पैकेज की खासियत..

IRCTC कश्मीर टूर पैकेज – 6 दिन और 5 रात

IRCTC कश्मीर का पैकेज 6 दिन और 5 रातों का है। IRCTC का ये टूर पैकेज 23 मार्च 2023 तक किसी भी दिन लिया जा सकता है। अगर आप वीकेडे पर ट्रिप शुरू करना चाहते हैं या वीकेंड पर जाना चाहते है, तारीख अपनी सुविधा के अनुसार ले सकते हैं। आपको फ्लाइट दिल्ली से कश्मीर लेकर जाएगी। ऐसे ही वापसी भी कश्मीर से दिल्ली लेकर आएगी। आपके पास वैलेंटाइन डे पर कम बजट में घूमने का अच्छा मौका है।


25,110 रुपये से शुरू है IRCTC का टूर पैकेज

कश्मीर टूर पैकेज की शुरुआत 25,170 रुपये से हो रही है। अगर एक व्यक्ति के लिए टूर पैकेज लेंगे तो 37,410 रुपये चुकाने होंगे। अगर दो व्यक्ति घूम रहे हैं तो 30,055 रुपये एक व्यक्ति के लिए देने होंगे। तीन लोग घूम रहे हैं तो 29,250 रुपये हर एक के लिए देने होंगे। अगर बच्चे के साथ जाते हैं लेकिन एक्स्ट्रा बेड नहीं लेते तो 25,110 रुपये हर एक के लिए देना होगा। IRCTC के टूर पैकज में फ्लाइट, होटल और लोकल ट्रांसपोर्ट, खाना यानी 5 दिन ब्रेकफास्ट और डिनर शामिल है।

सरकारी कर्मचारी ले सकते हैं LTC का फायदा

सरकारी कर्मचारी IRCTC के टूर पैकेज के लिए LTC का फायदा उठा सकते हैं। आप अपने ऑफिस में सभी बिल जमा करके एलटीसी क्लेम कर सकते हैं। IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर आपको इसके बारे में तमाम जानकारी मिल जाएगी।

देख पाएंगे कश्मीर की हसीन वादियां

कश्मीर में गुलमर्ग, पहलगाम, श्रीनगर, सोनमर्ग आदि जगह घुमाई जाएगी। अगर किस्मत ने साथ दिया तो आप गुलमर्ग में स्नोफॉल का मजा ले सकते हैं। वहां आप आइस स्केटिंग भी कर सकते हैं।

Budget 2023: अरविंद पनगढ़िया की यह सलाह वित्तमंत्री ने मान ली तो टैक्सपेयर्स में मचेगा हड़कंप

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।