IRCTC Tour: आपने अभी तक वैलेंटाइन डे के लिए प्लान नहीं किया है, तो उदयपुर निकल सकते हैं। झीलों के शहर उदयपुर रोमेंटिक जगहों में से एक हैं। यहां ज्यादातर ट्रैवलर वीकेंड ट्रिप पर ज्यादा आते हैं। अगर आप भी वैलेंटाइन डे पर उदयपुर घूमना चाहते हैं तो इंडियन रेलवे की सहायक कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation - IRCTC) आपके लिए एक जबरदस्त मौका लेकर आया है। उदयपुर लाइफ पार्टनर या परिवार के साथ घूमने के लिए सस्ता और बेस्ट ऑप्शन है। अगर आप राजस्थानी खाने, लोकसंगीत या नृत्य या लोकल चांदी की शॉपिंग करना चाहते हैं तो ये बेस्ट जगह है।
