Get App

IRCTC Tour: दुबई की सैर कराएगा IRCTC, होली बाद करें बुर्ज खलीफा के दर्शन, जानें कितना देना होगा किराया

IRCTC Tour: इंडियन रेलवे का आईआरसीटीसी देश और दुनिया के कई टूरिस्ट डेस्टिनेशन के लिए कई तरह के टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है। इस बीच अगर आप होली बाद इंटरनेशनल ट्रिप की तैयारी कर रहे हैं तो दुबई जाने का प्लान बना सकते हैं। IRCTC एक स्पेशल पैकेज लेकर आया है। इसकी शुरुआत 11 मार्च 2023 से हो रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 06, 2023 पर 11:22 AM
IRCTC Tour: दुबई की सैर कराएगा IRCTC, होली बाद करें बुर्ज खलीफा के दर्शन, जानें कितना देना होगा किराया
IRCTC के पैकेज के तहत लखनऊ से दुबई के लिए सीधी फ्लाइट मिलेगी

IRCTC Tour: अगर आप कहीं विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation – IRCTC) आपके लिए दुबई का शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इसके लिए IRCTC ने हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया है। इसके तहत यात्रियों को सिर्फ लखनऊ पहुंचना होगा। फिर लखनऊ से यात्रियों को दुबई की सीधी फ्लाइट मिलेगी। होली के बाद यह पैकेज शुरू होगा। ऐसे में अगर आप होली बाद इंटरनेशल ट्रिप की तैयारी कर रहे हैं तो यह पैकेज आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। इस पैकेज में 5 दिन और 4 रात शामिल हैं।

यह पैकेज 11 मार्च से 15 मार्च तक का है। इस पैकेज में आप दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा देखने को मिलेगा। इसके साथ ही म्यूजिकल फाउंटेन शो, दूर दूर तक फैले रेगिस्तान में डिजर्ट सफारी , तमाम बड़े मॉल, डोव क्रूज की सैर, अबुधाबी का सिटी टूर और फरारी वर्ल्ड का घूमने का मौका मिलेगा।

जानिए कितना होगा किराया

इस हवाई सफर में आने-जाने का किराया, थ्री स्टार होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई है। खाने पीने के लिए नाश्ता, लंच और डिनर सब कुछ मुहैया कराया जाएगा। इस पैकेज के तहत 2-3 लोगों के लिए 85100 प्रति व्यक्ति मूल्य तय किया गया है। वहीं एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य 101800 रुपये है। वहीं इस पैकेज में प्रति बच्चे के लिए 84400 रुपये लगेंगे। इसमें अलग से सोने के लिए बेड भी मिलेगा। इसकी बुकिंग IRCTC ऑफिस या आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए लखनऊ- 8287930922/02, कानपुर-8287930930 पर संपर्क कर सकते हैं। बता दें कि भारत से भी हर साल बड़ी संख्या में सैलानी यहां हर साल घूमने और नौकरी करने को जाते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें