IRCTC लखनऊ के लोगों को दे रहा है सस्ते में थाईलैंड घूमने का मौका, दोबारा नहीं मिलेगा ऐसा टूर पैकेज

IRCTC: क्या आप भी सस्ते में विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं। सस्ते में विदेश घूमने के ऑप्शन में थाईलैंड सबसे बेस्ट जगह है। इसके पीछ कई कारण हैं, पहला यहां भारतियों को वीजा ऑन अराइवल मिलता है

अपडेटेड Sep 09, 2023 पर 7:56 PM
IRCTC लेकर आया लखनऊ से थाईलैंड तक का टूर पैकेज।

IRCTC: क्या आप भी सस्ते में विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं। सस्ते में विदेश घूमने के ऑप्शन में थाईलैंड सबसे बेस्ट जगह है। इसके पीछ कई कारण हैं, पहला यहां भारतियों को वीजा ऑन अराइवल मिलता है। यानी, वीजा थाईलैंड पहुंचकर लेना होता है। दूसरा, यहां कि फ्लाइट और होटल अन्य देशों की तुलना में थोड़ी सस्ती है। तीसरा, यहां की करेंसी बहुत महंगी नहीं है। अगर आप लखनऊ में रहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए अच्छा मौका लेकर आया है।

लखनऊ के लोगों को दे रहा है सस्ते में थाईलैंड घूमने का मौका

इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation – IRCTC) थाईलैंड का टूर पैकेज लखनऊ से दे रहा है। ये टूर पैकज काफी किफायती है। अगर आप भी सस्ते में विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो थाईलैंड बेस्ट जगह है।


बैंकॉक टूर पैकेज

IRCTC थाईलैंड टूर पैकेज (Thailand Tour Package) लखनऊ से शुरू होगा। आईआरसीटीसी की वेबसाइट के अनुसार अगर एक व्यक्ति सफर करेगा तो आपको 67,500 रुपये देने होंगे। 2 व्यक्ति जाते हैं तो हर एक शख्स के लिए 57,900 रुपये देने होंगे। अगर 3 लोगों के लिए टूर पैकेज लेते हैं तो भी हर एक व्यक्ति के लिए 48,700 रुपये देने होंगे। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट https://irctctourism.com/ पर विजिट कर सकते हैं।

थाईलैंड में मिलता है वीजा ऑन अराइवल

थाईलैंड में भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल मिलता है। यानी, आपको वीजा पहले से लेकर जाने की जरूरत नहीं होती है। आप जब थाईलैंड के एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे तो वहां आपको वीजा फीस देनी होगी और आपके पासपोर्ट पर वीजा पर लग जाएगा। थाईलैंड की करेंसी बाथ के लिए 2.32 रुपये चुकाने होंगे।

मिलेंगी यह सभी सर्विस

लखनऊ से बैंकॉक जाने के लिए फ्लाइट मिलेगी। टूर पैकेज में फ्लाइट, होटल और खाने का खर्च शामिल है। अपने पर्सनल खर्च आपको स्वयं उठाने होंगे। इस टूर पैकेज में लोकल घूमने के लिए बस की सुविधा दी जाएगी। बाकी जानकारी आपको वेबसाइट पर मिल जाएगी। IRCTC थाईलैंड का 4 रात और 5 दिन का टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज में थाईलैंड (Thailand), बैंकॉक (Bangkok) और पटाया (Pattaya) दिखाया जाएगा। आपको एक लोकल टूर गाइड भी मिलेगा।

Pidilite पर GST विभाग ने लगाया जुर्माना, देने होंगे 2.64 लाख रुपये

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।