अभी कुछ दिनों पहले एक खबर आई थी कि सरकार ने पॉलिसी में नए बदलाव किए है। और अब 65 साल से ज्यादा उम्र के लोग इंश्योरेंस ले सकते हैं। लेकिन यह सच्चाई नहीं है। आइए जानते हैं कि बीमा रेगुलेटर इरडा ने जो बदलाव किए हैं उसके क्या मायने हैं। IRDAI (इरडा) के नए नियम 1 अप्रैल, 2024 से लागू हो गए हैं। रेगुलेटर ने हेल्थ पॉलिसी से जुड़ा एक क्लॉज हटा लिया है। इस क्लॉज में कहा गया था कि बीमा कंपनियों को कम से कम 65 साल की उम्र तक के पॉलिसीहोल्डर्स को हेल्थ पॉलिसी ऑफर करना होगा। इस बारे में सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें चल रही है। कहा जा रहा है कि आईआरडीएआई ने बीमा कंपनियों को 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को हेल्थ पॉलिसी बेचने की इजाजत दे दी है। लेकिन, यह सच्चाई नहीं है। आइए जानते हैं पूरा सच।
