Bank Holiday: जन्माष्टमी पर बैंक बंद या खुले, देखिए सितंबर में छुट्टियों की लिस्ट

Janmashtami Bank Holidays: जन्माष्टमी भारत के कुछ खास बड़े पर्वों में से एक है। इस त्योहार की महत्वता को देखते हुए भारत के कई क्षेत्रों में आज छुट्टी दी गई है। अगर आपको भी 6 और 7 सितंबर को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो आपको असुविधा हो सकती है। इसके अलावा सितंबर में भी कई दिन बैंक बंद रहने वाला है। जानिए राज्यों की बैंक हॉलिडेज की एक लिस्ट-

अपडेटेड Sep 06, 2023 पर 10:14 AM
सिक्किम, जम्मू और श्रीनगर में इंद्रजातरा के चलते बैंक बंद रहने वाले हैं

Janmashtami Bank Holidays: जन्माष्टमी के अवसर पर भारत के कई राज्यों में 6 और 7 सितंबर को बैंक बंद रहेंगे। RBI के कैलेंडर के मुताबिक हॉलिडे कैलेंडर में भी ये छुट्टियां शामिल की गई हैं। हर साल भगवान श्री कृष्ण के जन्म के दिन को लोग जन्माष्टमी के रूप में मनाते हैं। उनकी लीलाओं और लोगों के प्रति उनके प्यार को भी श्रद्धालु याद करते हैं। जन्माष्टमी भारत के कुछ खास बड़े पर्वों में से एक है। इस त्योहार की महत्वता को देखते हुए भारत के कई क्षेत्रों में आज छुट्टी दी गई है। इस त्योहार को गोकुलाष्टमी और श्रीकृष्णा जयंती भी कहा जाता है। भाद्रपद के महीने में कृष्ण पक्ष के आठवें दिन इस त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है। अगर आप भी आज बैंक में जरूरी काम के लिए जाने वाले हैं तो कहीं आपके राज्य में भी छुट्टी तो नहीं-

6 और 7 सितबंर को इन राज्यों में बैंक बंद

  • ओडिशा
  • तमिलनाडु
  • आंध्र प्रदेश
  • बिहार
  • गुजरात
  • मध्य प्रदेश
  • चंडीगढ़
  • राजस्थान
  • सिक्किम
  • जम्मू
  • बिहार
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • मेघालय
  • श्रीनगर

सोशल मीडिया के लिए लड़के ने खाई दुनिया की सबसे तीखी चिप्स, हुई मौत

सितंबर में बैंक की छुट्टियां


  • 8 सितंबर - G20 के मद्देनजर दिल्ली में बैक बंद रहेंगे
  • 18 सितबंर - वरसिद्धि विनायक व्रत और विनायक चतुर्थी के चलते कर्नाटक औऱ तेलंगाना में बैंक बंद रहेंगे
  • 19 सितंबर - गणेश चतु्र्थी के खास अवसर पर गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु और गोवा में बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 20 सितंबर - गणेश चतुर्थी के ग्रैंड सेलिब्रेशन के चलते गोवा और ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे
  • 22 सितंबर - केरल में श्री नारायण गुरु समाधि के दिन बैंक बंद रहेंगे
  • 23 सितंबर - सितंबर के चौथे शनिवार को महाराज हरी सिंह के जन्मदिन पर जम्मू और श्रीनगर के बैंक बंद रहेंगे
  • 25 सितंबर - श्रीमंत शंकरदेव के जन्मोत्सव पर असम में बैंक बंद रहने वाले हैं
  • 27 सितंबर - मिलाद ए शरीफ उत्सव के चलते केरल और जम्मू में बैंक बंद रहेंगे
  • 28 सितंबर - गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, उत्तराखंड, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, झारखंड और छत्तीसगढ़ में ईद ए मिलाद और ईद ए मिलादुन्नबी पर बैंक बंद रहने वाले हैं
  • 29 सितंबर - सिक्किम, जम्मू और श्रीनगर में इन्द्रजात्रा के चलते बैंक बंद रहने वाले हैं

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।