Janmashtami Bank Holidays: जन्माष्टमी के अवसर पर भारत के कई राज्यों में 6 और 7 सितंबर को बैंक बंद रहेंगे। RBI के कैलेंडर के मुताबिक हॉलिडे कैलेंडर में भी ये छुट्टियां शामिल की गई हैं। हर साल भगवान श्री कृष्ण के जन्म के दिन को लोग जन्माष्टमी के रूप में मनाते हैं। उनकी लीलाओं और लोगों के प्रति उनके प्यार को भी श्रद्धालु याद करते हैं। जन्माष्टमी भारत के कुछ खास बड़े पर्वों में से एक है। इस त्योहार की महत्वता को देखते हुए भारत के कई क्षेत्रों में आज छुट्टी दी गई है। इस त्योहार को गोकुलाष्टमी और श्रीकृष्णा जयंती भी कहा जाता है। भाद्रपद के महीने में कृष्ण पक्ष के आठवें दिन इस त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है। अगर आप भी आज बैंक में जरूरी काम के लिए जाने वाले हैं तो कहीं आपके राज्य में भी छुट्टी तो नहीं-
